बांकीपुर उपचुनाव में लालू यादव और नीतीश कुमार की हार, प्रशांत किशोर ने बंपर वोटों से जीता अपना पहला चुनाव
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर 19324 वोटों से चुनाव जीत गए हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी लालू यादव और नीतीश कुमार को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। 46 ...और पढ़ें
-1785753919995_m.webp)
प्रशांत किशोर। फाइल फोटो
HighLights
प्रशांत किशोर बांकीपुर उपचुनाव में 19324 वोटों से जीते।
निर्दलीय लालू-नीतीश को नोटा के 646 वोटों से भी कम।
लालू यादव ने 13 से अधिक चुनाव लड़े, कभी नहीं जीते।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव ने पूरे देश का ध्यान खींचा हैृ। यहां प्रशांत किशोर की जीत के साथ दो प्रत्याशियों की जबरदस्त हार के भी चर्चे हैं। ये बीजेपी और राजद के प्रत्याशी नहीं, बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी लालू यादव और नीतीश कुमार हैं।
हैरान मत होइए, दोनों पूर्व मुख्यमंत्री भी नहीं हैं, बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी हैं। Bankipur By-Election में लालू यादव को 81 वोट मिले, जबकि नीतीश कुमार को 149 वोट ही हासिल हुए हैं। दोनों के वोट नोटा के 646 वोट से भी कम हैं। नीतीश कुमार पूर्णिया जिले के गंगैली गांव के निवासी हैं।

कौन हैं लालू यादव?
46 वर्षीय लालू प्रसाद यादव अब तक 13 से अधिक चुनाव लड़ चुके हैं। वह सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड के जादो रहिमपुर के रहने वाले हैं। लालू ऐसे शख्स हैं, जो हर चुनाव लड़ते हैं। उन्हें आज तक किसी चुनाव में जीत भले न मिली हो, लेकिन उनके चुनाव लड़ने के जज्बे में किसी तरह की कमी नहीं आई है।

लालू प्रसाद यादव ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की है। मढ़ौरा अनुमंडल न्यायालय में ताईद हैं। इन्होंने पंचायत स्तर से चुनाव लड़ना शुरू किया था और राष्ट्रपति तक के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया था। लालू के मुताबिक वह समाज की बेहतरी के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं, ताकि समाज के लिए कुछ कर सकें।
खबरें और भी
पंचायत से राष्ट्रपति तक का लड़ा चुनाव
2001 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले लालू प्रसाद यादव ने 2006, 2009 एवं 2011 तक पंचायत का चुनाव लड़ा। तब से अब तक वह हर चुनाव में किस्मत आजमाते चले आ रहे हैं।
लालू प्रसाद यादव 2014 और 2019 में सारण लोकसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। 2016 में सारण स्नातक निर्वाचन, 2020 में शिक्षक निर्वाचन व 2022 में त्रिस्तरीय निकाय एमएलसी का चुनाव और 2023 में फिर से स्नातक निर्वाचन का चुनाव लड़े।
बांकीपुर उपचुनाव से पहले वह 2015 व 2020 में भी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 2009 में वे पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के खिलाफ भी चुनाव लड़े, लेकिन हर चुनावों में हार हुई। वर्ष 2017 में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में भी नामांकन किया, लेकिन प्रस्तावक जुटा न पाने के कारण नामांकन रद हो गया था।
बांकीपुर उपचुनाव का क्या रहा चुनाव परिणाम
31 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 19324 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 64151 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 44827 वोट मिले हैं, जबकि राजद के उम्मीदवार को 14273 वोट मिले हैं।
यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट Live: बड़ी जीत के करीब प्रशांत किशोर, 24 वें राउंड की गिनती के बाद 13868 वोटों की बढ़त