Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पटना दौरे को लेकर तैयारियां तेज, भव्य परेड का अभ्यास शुरू; यहां जानिए पूरा शेड्यूल

    By Pawan MishraEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 10:11 PM (IST)

    Draupadi Murmu Patna Visit राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 अक्टूबर की सुबह पटना आएंगी। उनके तीन दिवसीय दौरे को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से जारी है। पटन ...और पढ़ें

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पटना दौरे को लेकर तैयारियां तेज (फाइल फोटो)
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पटना दौरे को लेकर तैयारियां तेज (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, पटना। Draupadi Murmu Patna Visit राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय पटना परिदर्शन और दुर्गा पूजा को देखते हुए सिविल सर्जन ने 18 अक्टूबर से विजयदशमी (24 अक्टूबर) तक सभी डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। मातृत्व अवकाश को इस आदेश से छूट दी गई है। विशेष परिस्थिति में मुख्यालय छोड़ने के पूर्व सिविल सर्जन की अनुमति अनिवार्य होगी।

    मुख्यमंत्री के आमंत्रण पर राष्ट्रपति के राज्य में प्रथम आगमन को यादगार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। भव्य परेड का अभ्यास शुरू हो गया है। एयरपोर्ट, परेड स्थल, राजकीय अतिथिशाला व सर्किट हाउस पर मेडिकल टीम के साथ एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

    राष्ट्रपति 18 की सुबह पटना आएंगी और 20 अक्टूबर तक रहेंगी। इसके अलावा, रविवार को कलश स्थापना पूजन के साथ नवरात्र शुरू हो रहा है। ऐसे में 24 अक्टूबर तक डॉक्टरों व चिकित्साकर्मियों के अवकाश रद्द रहेंगे।

    पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में छात्रों को देंगी मेडल-उपाधि

    18 अक्टूबर को राष्ट्रपति पटना में रहेंगी। एयरपोर्ट पर परेड व भव्य स्वागत के बाद वे राजकीय अतिथिशाला और वहां चौथे कृषि रोडमैप के लॉन्चिंग समारोह में जाएंगी। इसके बाद हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा और शाम 5.35 से 6.35 बजे तक पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को मेडल व उपाधि देकर सम्मानित करेंगी।

    19 अक्टूबर को गया स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और 20 अक्टूबर को मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में उपाधि व मेडल प्रदान करेंगी।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'हिंदू त्योहार के समय ऐसा करना...', बिहार सरकार के इस फरमान पर भड़के BJP के सुशील मोदी; सुनाई खरी-खोटी

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: '...इसलिए पूरे बिहार में मार्मिक घटनाएं घट रही हैं', नीतीश सरकार पर बरसे BJP नेता विजय सिन्हा

    खबरें और भी