Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राष्ट्रपति ने बताया-कार्यकाल समाप्त होने के बाद वह क्या करेंगी, सीएम नीतीश बोले- बार-बार आते रहिएगा बिहार

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 08:56 AM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि कभी मेरे पूर्वज यहां रहते थे अब उनकी बाद की पीढ़ी यहां रहती है। इसलिए यह भी मेरा राज्य है। अपने संबोधन के अंत में ...और पढ़ें

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, पटना में संबोधन(Twitter Rashtrapati Bhavan)
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, पटना में संबोधन(Twitter Rashtrapati Bhavan)

    HighLights

    1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार को अपना राज्य बताया और जमकर यहां की तारीफ की।
    2. कुछ क्षण बाद उन्होंने जय बिहार कहकर अपनी बात समाप्त की।

    जागरण संवाददाता, पटना। चौथे कृषि रोड मैप के लोकार्पण में बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार से अपना स्नेह बयां किया। उन्होंने खुद को किसान की बेटी बताकर, गांव जाकर खेती करने की बात कह, उन्होंने किसान और किसानी से अपना संबंध जोड़ा। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त होने के बाद वे गांव जाकर खेती करेंगी। इसके बाद तो सभागार तालियों से गूंज उठा।

    नीतीश बोले- बिहार आपका है, बार-बार आते रहिएगा

    फिर जब भी बिहार, बिहारी और खेती-किसानी की बात होती,लोग जमकर तालियां बजाते। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बनने से पहले से राष्ट्रपति महोदया से मेरा परिचय है। जब मैं केंद्र में अटलजी की सरकार में मंत्री था, तब ये अपने क्षेत्र का कोई काम लेकर आती थीं, तो हम उसे करते थे। राष्ट्रपति से मुखातिब सीएम ने इसके बाद बिहार से उनका कनेक्शन बताया। कहा कि बिहार आपसे अलग नहीं है। बार-बार आते रहिएगा। मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान कई बार ठहाके भी गूंजे।

    बिहार मेरा भी राज्य: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    बारी राष्ट्रपति की आई तो उन्होंने कहा कि यह राज्य प्रगति के पथ पर उत्तरोत्तर बढ़ता रहे क्योंकि यह भी मेरा राज्य है। मैं, बिहार को अपना राज्य मानती हूं। कभी मेरे पूर्वज यहां रहते थे, अब उनकी बाद की पीढ़ी यहां रहती है। इसलिए यह भी मेरा राज्य है। अपने संबोधन के अंत में उन्होंन जय हिंद और जय भारत कहा। कुछ क्षण बाद उन्होंने जय बिहार कहकर अपनी बात समाप्त की। उन्होंने यह भी कहा झारखंड के राज्यपाल के कार्यकाल में उन्होंने बिहार को समझा। इसकी संस्कृति समझी। अब मुख्यमंत्री जी ने कहा है तो वे जरूरी आएंगी।

    यह भी पढ़ें: Bihar Weather: दुर्गा पूजा पर मौसम रहेगा साफ, सुबह-शाम हल्की ठंड का होगा अहसास

    यह भी पढ़ें: BPSC TRE Result 2023: पहले दिन 800 से अधिक चयनित शिक्षकों की हुई काउंसलिंग, जल्द मिलेगा ट्रेनिंग का न्योता

    खबरें और भी