यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather: दुर्गा पूजा पर मौसम रहेगा साफ, सुबह-शाम हल्की ठंड का होगा अहसास
दुर्गा पूजा पर मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई गई। राजधानी समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सुबह के समय धुंध छाए रहन ...और पढ़ें

HighLights
- पटना में न्यूनतम 21 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान
- मुजफ्फरपुर में न्यूनतम 22 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमान का अनुमान
जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी समेत प्रदेश का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव रहेगा। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता में कमी आएगी। अगले दो दिनों बाद पटना समेत प्रदेश के तापमान में गिरावट की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 22-24 अक्टूबर दुर्गापूजा के दौरान लोगों को मौसम का साथ मिलेगा। इस दौरान सुबह के समय धुंध की स्थिति रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा। पटना में लोगों को सुबह शाम हल्की ठंड का अहसास होगा।
इन जगहों पर इतना रहेगा तापमान
वहीं, हिमालय के तलहटी वाले इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। पटना समेत गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद, लखीसराय में अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस के बीच व न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
वहीं, उत्तर पश्चिम भाग के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण व गोपालगंज में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने के साथ 28-30 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान गोपालगंज में 5.5 मिमी व खगड़िया में 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
खबरें और भी
.jpg)
पटना समेत शेष भागों का मौसम शुष्क बना रहा। बुधवार को पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहा वहीं, धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य बना रहा। प्रदेश के 22 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
सामान्य से कम हुई वर्षा
यह भी पढ़ें- क्या दुर्गा पूजा पर बिगड़ेगा मौसम? सुबह के कोहरे के साथ बदलाव शुरू, दो दिनों में मानसून की विदाई
यह भी पढ़ें- पटना सहित 16 जिलों का गिरा तापमान, आज उत्तर व दक्षिण बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार