Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Vidhan Parishad: कौन हैं प्रो. रामवचन राय? जो निर्विरोध बिहार विधान परिषद के उप-सभापति चुने गए

    Updated: Wed, 24 Jul 2024 08:17 PM (IST)

    Ramvachan Rai बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने डॉ. रामवचन राय को निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित किया है। राम वचन राय पहली बार 2004 में व ...और पढ़ें

    बिहार विधान परिषद के नए उपसभापति प्रो. रामवचन राय बने (जागरण फोटो)
    बिहार विधान परिषद के नए उपसभापति प्रो. रामवचन राय बने (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. प्रो. रामवचन राय निर्विरोध विधान परिषद के उपसभापति चुने गए
    2. प्रो. रामवचन राय पहली बार 2004 में विधान परिषद के सदस्य बने थे।
    3. फिर 2021 में बिहार विधान परिषद के सदस्य मनोनीत किए गए है।

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today: प्रो. रामवचन राय बुधवार को विधान परिषद के निर्विरोध उप-सभापति निर्वाचित किए गए। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उनके सर्वसम्मति से निर्वाचित किए जाने की घोषणा की। उनके निर्वाचन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नवल किशोर यादव, डा. वीरेंद्र नारायण यादव समेत कई सदस्यों ने बधाई दी।

    कौन हैं प्रो. रामवचन राय?

    प्रों रामवचन राय का जन्म 11 अक्टूबर 1943 को हुआ। वह पटना विश्‍वविद्यालय के हिन्‍दी विभागाध्‍यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह प्रोफेसर व साहित्यकार रहे हैं।  वह जय प्रकाश नारायण के नेतृत्‍व में बिहार आंदोलन में सहभागिता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई विदेशी दौरे किए हैं। एम.ए और पी.एच.डी तक की पढ़ाई कर रखी है। 

    पहली बार 2004 में विधान परिषद के सदस्य बने थे। दूसरी बार मनोनीत सदस्य के रूप में विधान पार्षद बने। फिर 2021 में बिहार विधान परिषद के सदस्य मनोनीत किए गए है।

    प्रो. रामवचन राय ने नीतीश कुमार के लिए कही बड़ी बात

    प्रो. रामवचन राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनकी बिना कारण कृपा मिलती रही है। उन्होंने नीतीश कुमार के लिए एक शेर भी कहा- ''चांद भी हैरान, दरिया भी परेशानी में है। अक्स किसका है कि इतनी रोशनी पानी में है।'' इसके अलावा उप-सभापति ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के प्रति भी आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने ही पहली बार मुझे इस सदन में भेजा था।

     ये भी पढ़ें

    Nitish Kumar: 'मुश्किल में हैं नीतीश कुमार', RJD ने मुख्यमंत्री को किया आगाह; चिराग और मांझी का लिया नाम

    Bihar News: बिहार के मुखिया और पंचायत सचिव के लिए राहत, टेंडर पर पुनर्विचार करेगी नीतीश सरकार; मंत्री ने किया एलान

    खबरें और भी