Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल अब 2.30 घंटे पहले पहुंचेगी दिल्ली; नोट करें नई टाइम‍िंग

    Updated: Sat, 09 May 2026 08:55 AM (IST)

    यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल ने सहरसा और पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव किया है। संशोधन के ...और पढ़ें

    स्‍पेशल ट्रेन के समय सारणी में संशोधन। प्रतीकात्‍मक फोटो

    स्‍पेशल ट्रेन के समय सारणी में संशोधन। प्रतीकात्‍मक फोटो

    HighLights

    1. सहरसा-पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार ट्रेनों का समय बदला।

    2. यात्रा अवधि में 1 से 2.5 घंटे की कमी।

    3. संशोधित समय सारणी 15 और 19 मई से प्रभावी।

    जागरण संवाददाता, पटना। यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल द्वारा सहरसा एवं पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के समय सारणी में संशोधन किया गया।

    इससे यात्री अब पहले की तुलना में कम समय में आनंद विहार पहुंच सकेंगे। पहले जहां पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल 05579 को 32.30 घंटा समय लगता था।

    अब संशोधित समयानुसार यह सफर 30 घंटे में ही पूरा हो सकेगा। अर्थात 02.30 घंटे समय की बचत होगी। इसी तरह सहरसा से चलकर आनंद विहार जाने वाली स्पेशल 05575 को 29 घंटा लगता था।

    अब संशोधित समयानुसार यह सफर 28 घंटे में ही पूरा हो सकेगा। अर्थात एक घंटे समय की बचत होगी। यह संशोधित समय पूर्णिया कोर्ट से 15 मई से तथा सहरसा से 19 मई से प्रभावी होगा। रेलवे ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

    दोनों स्पेशल ट्रेनों की संशोधित समय सारणी

    05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को पूर्णिया कोर्ट से 16.30 बजे के बजाए संशोधित समयानुसार 19.00 बजे खुलकर तीसरे दिन 01.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

    वापसी में 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को आनंद विहार से 05.15 बजे खुलकर अगले दिन 11.30 बजे ही पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।

    इसी प्रकार 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को सहरसा से 21.00 बजे के बजाए संशोधित समयानुसार 20.00 बजे खुलकर 21.15 बजे खुलकर तीसरे दिन 01.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

    वापसी में05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल प्रत्येक गुरूवार को आनंद विहार से 05.15 बजे खुलकर अगले दिन 09.05 बजे ही सहरसा पहुंचेगी।