विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 सर्कुलर रोड आवास छोड़ेंगे या नहीं? मोहलत आज खत्‍म, सबकी नजर लालू परिवार पर

Published: Mon, 15 Jun 2026 11:05 AM (IST)

पूर्व सीएम राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए 15 जून तक का समय दिया गया ...और पढ़ें

10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने पर सबकी नजर। फाइल

10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने पर सबकी नजर। फाइल

HighLights

  1. राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड खाली करने की मोहलत आज समाप्त।

  2. लालू परिवार पर टिकी नजर, क्या आज खाली होगा आवास?

  3. मीसा भारती ने तय समय से पहले आवास खाली करने को कहा था।

ड‍िजि‍टल डेस्‍क, पटना। पूर्व सीएम राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए 15 जून तक का समय दिया गया था।  

सोमवार को उस मोहलत का अंतिम दिन है। ऐसे में सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्‍या, आज लालू परिवार उस आवास को खाली करेगा। 

लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती ने पिछले दिनों कहा था कि तय समय सीमा से पहले आवास खाली कर दिया जाएगा। 

आवंटित है 39 हार्ड‍िंंग रोड आवास  

राबड़ी देवी को विधान परिषद की नेता विरोधी दल के नाते 39 हार्डिंग रोड आवास आवंटित किया गया है। इस बीच लालू परिवार की सुरक्षा के मुद्दे पर सियासत खूब तेज हो गई।  

राबड़ी देवी, लालू प्रसाद एवं तेजस्‍वी यादव ने सुरक्षा कटौती का विरोध करते हुए अपनी सुरक्षा वापस कर दी थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनकी सुरक्षा की जिम्‍मेदारी संभाल ली थी। 

शिफ्ट में कार्यकर्ता उनके आवास के बाहर डटे रहे। इस बीच राबड़ी देवी ने बीते शनिवार को कौट‍िल्‍य नगर स्‍थ‍ित बंगले का निरीक्षण किया था। बताया जाता है कि वह बंगला बनकर तैयार है। 

दो दशकों से इस आवास में रह रहा लालू परिवार 

बता दें कि इस आवास में राबड़ी देवी करीब दो दशक से रह रही हैं। नोटिस के बाद पटना पुलिस की अधिकारी ने भी पहुंचकर आवास खाली करने का अनुरोध किया था।   

उस दौरान राबड़ी देवी ने सम्राट सरकार को चुनौती देते हुए कहा था कि वे आवास खाली नहीं करेंगी। उन्‍होंने सीएम सम्राट चौधरी को एक तरह से चुनौती दी थी। कहा था क‍ि फोर्स भेजकर बंगला खाली करवा लें।   

यह भी पढ़ें- राबड़ी देवी नाराज, बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी; तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा, सरकार के फैसले पर बड़ा विरोध

यह भी पढ़ें- 10 सर्कुलर रोड नहीं छोड़ेंगी राबड़ी देवी; बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करा लें, तीसरे नोटिस के बाद भी अड़ीं पूर्व CM

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।