Bihar Politics: राजद ने CM और BJP नेताओं के बंगलों पर उठाए सवाल, राबड़ी आवास खाली कराने पर आंदोलन की चेतावनी
Rabri Devi Bungalow Dispute: राजद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा नेताओं के बंगलों के आवंटन पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने राबड़ी देवी का आवास खाली ...और पढ़ें

राबड़ी देवी आवास। फाइल फोटो
HighLights
राजद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बंगले पर सवाल उठाए।
राबड़ी देवी का आवास खाली कराने पर आंदोलन की चेतावनी।
भाजपा पर बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप।
राज्य ब्यूरो, पटना। राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को प्रेसवार्ता कर एनडीए सरकार के विरुद्ध तीखी टिप्पणी की। उन्होंने सम्राट चौधरी का बंगला प्रधानमंत्री के बंगला से भी बड़ा होने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व में उपमुख्यमंत्री के नाम कर्णांकित पांच, देशरत्न मार्ग को भी मुख्यमंत्री निवास में मिला लिया है। मुख्यमंत्री को दिल्ली में बिहार निवास और बिहार भवन के बजाय टाइप-8 बंगला मिला हुआ है। राजद ने राबड़ी का आवास खाली कराने के मुद्दे पर आन्दोलन की धमकी दी है।
मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं के बंगले पर सवाल
उन्होंने कहा उपमुख्यमंत्री के लिए दो आवास कर्णांकित थे, पहला पांच ,देशरत्न मार्ग और दूसरा तीन, स्टैंड रोड, लेकिन सम्राट चौधरी ने उपमुख्यमंत्री के नाम कर्णांकित आवास को भी अपने निवास में समाहित कर लिया।
मुख्यमंत्री अगर नियम और कानून के इतने पाबंद हैं तो फिर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी एवं विजेंद्र यादव को पूर्व से कर्णांकित उपमुख्यमंत्री आवास में उन्हें शिफ्ट क्यों नहीं कर रहे हैं?
अगर विजय चौधरी और विजेंद्र यादव मंत्री की हैसियत से आवंटित पूर्व के आवास में रह रहे हैं, तो फिर दर्जा प्राप्त नेता प्रतिपक्ष बिहार विधान परिषद एवं बिहार की प्रथम महिला मुख्यमंत्री रहीं राबड़ी देवी के साथ बदले की भावना वाला व्यवहार क्यों किया जा रहा है?
खबरें और भी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन तीन, टेलर रोड में किस हैसियत से रह रहे हैं? हाल के दिनों में किसान आयोग के अध्यक्ष के नाम से यह आवास आवंटित किया गया और उसमें नीतिन नवीन का ही कब्जा है।
तरैया के विधायक जनक सिंह, पूर्व विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर, पूर्व मंत्री राजू सिंह, विधायक करणजीत सिंह, मनोरमा देवी पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार मंटू दीपक कुमार (रिटायर्ड आइएएस),संजय झा, उपेन्द्र कुशवाहा को किस हैसियत से बड़ा बंगला आवंटित किया गया है?
भटकाव की राजनीति कर रही है भाजपा
राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा बदले की भावना से राबड़ी देवी के नाम 10 ,सर्कुलर रोड आवास खाली कराने का नोटिस दिया गया है। कहीं से उचित नहीं है।
राजद अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचन्द्र राम ने कहा कि बिहार में भाजपा और एनडीए सरकार दलितों के नाम पर भटकाव की राजनीति कर रही है।
मंत्री नन्दकिशोर राम को सरकार मोहरे के तौर पर इस्तेमाल कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि 11 मई 2026 को मंत्री नन्दकिशोर राम के नाम से 21 हार्डिंग रोड स्थित बंगला आंटित किया गया था। प्रेस वार्ता में विधायक रण विजय साहू एवं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद भी उपस्थित थे।