यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rabri Devi: ललन सिंह के बयान पर बुरी तरह भड़कीं राबड़ी देवी, पत्नी और माता के बारे में पूछ लिया सवाल
Rabri Devi on Lalan Singh बिहार की पूर्व सीएम और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया ...और पढ़ें

HighLights
- राबड़ी देवी ने ललन सिंह को खूब खरी-खोटी सुनाई
- राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर भी जोरदार निशाना साधा
- राबड़ी देवी ने ललन सिंह की पत्नी और माता को लेकर सवाल पूछे
एजेंसी, पटना। Bihar Political News Today: केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के दिग्गज नेता ललन सिंह द्वारा बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर टिप्पणी के बाद सियासी घमासान छिड़ गया है। जहां, आरजेडी ललन सिंह से माफी की मांग कर रही है, वहीं अब खुद राबड़ी देवी ने ललन सिंह की प्रतिक्रिया पर पलटवार किया है।
ललन सिंह की माता और पत्नी कितनी पढ़ी-लिखी हैं?: राबड़ी देवी
राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने काफी तीखे अंदाज में ललन सिंह (Lalan Singh) से सवाल पूछे हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि वे महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। मैं ललन सिंह से पूछना चाहती हूं कि उनकी मां और पत्नी कितनी पढ़ी-लिखी हैं। ललन सिंह जो मुझे बोले हैं कि मैं बजट नहीं समझती हूं, यह महिला का अपमान नहीं है तो और क्या है?
मैं ललन सिंह से पूछना चाहती हूं कि वह अपनी पत्नी और माता को कितना पढ़ाए लिखाए हैं। मुझे उनलोगों का सर्टिफिकेट तो दिखाएं। महिलाओं के अपमान के लिए ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
क्या कहा था ललन सिंह ने?
दरअसल, 24 जनवरी को ललन सिंह ने राबड़ी देवी पर काफी तीखा बयान दिया था। ललन सिंह ने कहा था कि "अब राबड़ी देवी भी बजट पर प्रतिक्रिया दे रही हैं। कभी उनका दस्तखत देखे हैं। कितना लंबा साइन करती हैं। बजट जैसी चीज उन्हें कहां से समझ आएगी "