यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JDU पर फिर बिफरे RJD के रघुवंश, कहा- UP में पैदा नहीं करें कंफ्युजन
राजद उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद ने जदयू को यूपी में कंफ्युजन की स्थिति पैदा नहीं करने की नसीहत दी है। रघुवंश ने जदयू से धर्मनिरपेक्ष वोटों का बिखराव रोकने को कहा है।

पटना [जेएनएन]। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने एक बार फिर जदयू को आड़ो हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि जदयू यूपी चुनाव में धर्मनिरपेक्ष वोटों में बिखराब पैदा नहीं करे। वह यूपी की जनता में कंफ्युजन की स्थिति नहीं बनाए।
रघुवंश यूपी चुनाव में विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू के स्टैंड पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। इसके पहले जदयू के महासचिव केसी त्यागी ने कहा था कि वहां की दो बड़ी पार्टियों के अहम के कारण कोई गठबंधन या महागठबंधन नहीं बन सका। हमलोगों ने तो बहुत कोशिश की, लेकिन गठबंधन नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि यूपी में महागठबंधन में शामिल नहीं हो पाने का उन्हें अफसोस है।
यह भी पढ़ें: BJP के प्रचारकों की सूची से बिहार आउट, केवल रामविलास को मिली जगह
विदित हो कि राजद यूपी में बिहार जैसा महागठबंधन चाहता है। इसके लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस व सपा का गठबंधन हो चुका है। इसके अलावा अन्य सेक्युलर दलों के नेताओं से भी बात चल रही है। रघुवंश के ताजा बयान को राजद के प्रयासों व जदयू के बयान के संदर्भ में देखा जा रहा है।

