Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना से राजगीर Malmas Mela जाने के लिए कौन सा रूट सबसे अच्छा? ट्रेन; AC बस या टोल फ्री रोड

    Updated: Mon, 18 May 2026 06:36 PM (GMT+05:30)

    राजगीर मलमास मेला 2026 के लिए पटना से यात्रा के विभिन्न विकल्पों पर यह लेख प्रकाश डालता है, जिसमें ट्रेन, बस और निजी वाहनों के लिए मार्ग बताए गए हैं। ...और पढ़ें

    पंचमी स्नान और शाही स्नान की तिथियों पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना

    पंचमी स्नान और शाही स्नान की तिथियों पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना

    HighLights

    1. पटना से राजगीर के लिए ट्रेन, बस, निजी वाहन विकल्प।

    2. मलमास मेले के लिए दो टोल-फ्री रास्ते उपलब्ध हैं।

    3. पंचमी और शाही स्नान की तिथियों पर भारी भीड़।

    डिजिटल डेस्क, पटना। Rajgir Malmas Mela 2026:राजगीर मलमास मेला 2026 की शुरुआत 17 मई से हो चुकी है और 15 जून तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

    पंचमी स्नान और शाही स्नान की तिथियों पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पटना से राजगीर जाने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

    अगर आप भी Patna से राजगीर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो ट्रेन, बस और निजी वाहन तीनों विकल्प आपके लिए उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि दो ऐसे रास्ते भी हैं, जहां बिना टोल दिए आसानी से राजगीर पहुंचा जा सकता है।

    ट्रेन से जाना चाहते हैं? ये हैं बेस्ट ऑप्शन

    पटना से राजगीर के लिए कई ट्रेनें चलाई जा रही हैं। गाड़ी संख्या 13234 राजगृह एक्सप्रेस सुबह 7:10 बजे पटना जंक्शन से खुलती है और करीब 10:05 बजे राजगीर पहुंचती है।

    इसके अलावा बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, पटना-राजगीर एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक-राजगीर एक्सप्रेस भी यात्रियों के लिए विकल्प हैं। इन ट्रेनों से सफर करने में करीब 3 से 4 घंटे का समय लगता है।

    मलमास मेले के दौरान ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की संभावना है, इसलिए यात्रियों को पहले से टिकट बुक कराने की सलाह दी जा रही है।

    बस से सफर करने वालों के लिए भी कई विकल्प

    राजगीर जाने के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम और निजी बस ऑपरेटर लगातार सेवाएं दे रहे हैं। बांकीपुर बस स्टैंड से साधारण, डीलक्स और एसी बसों का संचालन हो रहा है।

    साधारण बस का किराया करीब 150 रुपए, डीलक्स का 166 रुपए और एसी इलेक्ट्रिक बस का किराया लगभग 203 रुपए तय किया गया है। वहीं प्राइवेट बसों का किराया करीब 230 रुपए तक है।

    पटना से राजगीर तक बस से पहुंचने में लगभग ढाई से तीन घंटे का समय लगता है।

    अपनी गाड़ी से जा रहे हैं? ये जानिए सबसे आसान रूट

    अगर आप निजी वाहन से राजगीर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके पास तीन प्रमुख रास्ते हैं। पहला रूट पटना से मसौढ़ी, जहानाबाद और हुलासगंज होते हुए जाता है। इस रास्ते पर कोई टोल नहीं लगता और दूरी करीब 108 किलोमीटर है।

    खबरें और भी

    दूसरा रास्ता जगनपुरा, गौरीचक, बेलदारीचक, चंडी और नूरसराय होते हुए राजगीर पहुंचता है। इस मार्ग पर भी यात्रियों को टोल टैक्स नहीं देना पड़ता।

    वहीं तीसरा रास्ता पटना बाइपास, हरनौत और पटना-भागलपुर मार्ग से होकर जाता है। यह सड़क बेहतर मानी जाती है, लेकिन इस रूट पर टोल देना होगा।

    इन तारीखों पर सबसे ज्यादा रहेगी भीड़

    मलमास मेले में 21 मई और 5 जून को पंचमी स्नान, जबकि 27 मई, 31 मई और 11 जून को शाही स्नान का आयोजन होगा। 15 जून को अमावस्या स्नान और विसर्जन के साथ मेले का समापन होगा।

    इन तिथियों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन ने यात्रियों को समय से पहले यात्रा की योजना बनाने और ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने की सलाह दी है।

    यह भी पढ़ें- Eastern Railway का तोहफा, हावड़ा-राजगीर के बीच एक माह चलेगी समर स्पेशल ट्रेन; मलमास मेला यात्रियों को बड़ी राहत