यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: 'धूप में घूमने से...', रोहिणी आचार्य के 'बेवकूफ आदमी' वाले कमेंट पर ये क्या बोल गए राजीव रूडी
रोहिणी आचार्य ने कहा कि देखिये यहां के लोग कितना आशीर्वाद-प्यार दे रहे हैं। यह बेवकूफ आदमी है जो बार-बार भाग जा रहा है। पांच साल पर एक बार चेहरा चमकान ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पटना। Rajiv Pratap Rudy On Rohini Acharya छपरा के रौजा स्थित राजद के प्रधान जिला कार्यालय पर गुरुवार की सुबह में राजद कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी डॉ. रोहिणी आचार्य ने सीधे संवाद किया। वहीं, मीडिया से बातचीत में उन्होंने राजीव प्रताप रूडी को बेवकूफ आदमी कह दिया। अब इस पर रूडी की प्रतिक्रिया आई है।
जिन बच्चों को आदत नहीं है धूप में निकलने की और घूमने की, ऐसे में वो चिड़चिड़ाहट हो जाती है। हम उनको इसके लिए माफ कर देते हैं। हम बस उनको इतना याद दिलाना चाहते हैं कि हम 96 में भी चुनाव जीते, 99 में भी जीते, राज्यसभा भी गए और लालू जी से भी चुनाव लड़े और जीत गए।
रोहिणी ने रूडी के बारे में क्या कहा?
रोहिणी आचार्य ने कहा कि देखिये यहां के लोग कितना आशीर्वाद-प्यार दे रहे हैं। यह बेवकूफ आदमी है जो बार-बार भाग जा रहा है। पांच साल पर एक बार चेहरा चमकाने के लिए आता है। यह प्यार आशीर्वाद छोड़कर कोई बेवकूफ ही आदमी होगा जो भागता होगा।
'ज्ञान व समझ की कमी है रोहिणी में...'
भाजपा के महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने कहा कि रोहिणी आचार्य में ज्ञान व समझ की कमी है। बदजुबानी उन्हें विरासत में मिली है। अमर्यादित टिप्पणी एवं बयानबाजी करना इनकी पारिवारिक आदत रही है।