'X हैंडल और Gmail एक्सेस देने के एवज में मांग रहा फिरौती'; पटना के थाने पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के PS
बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी के आप्त सचिव ने पटना साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें मंत्री के एक्स हैंडल और जीमेल ...और पढ़ें

मंत्री के आधिकारिक जीमेल और एक्स का एक्सेस देने के नाम पर फिरौती मांगने का आरोप।
HighLights
मंत्री अशोक चौधरी के एक्स हैंडल और जीमेल एक्सेस का मामला।
आप्त सचिव ने पटना साइबर थाने में नया आवेदन दिया।
पूर्व निजी सहायक पर फिरौती मांगने और धमकी देने का आरोप।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी के आप्त सचिव रक्षित कश्यप ने पटना साइबर थाने में एक नया आवेदन दिया है।
इसमें मंत्री के आधिकारिक एक्स (X) हैंडल और जीमेल (Gmail) अकाउंट के एक्सेस के बदले फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया गया है।
इस मामले में पूर्व से ही एफआईआर दर्ज है। नया आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। इसमें मंत्री के पूर्व निजी सहायक को आरोपित किया गया है।
पूर्व निजी सहायक ही हैंडल करता है एक्स और जीमेल
आवेदन के अनुसार, मंत्री के पूर्व निजी सहायक के पास अकाउंट और जीमेल का नियंत्रण है। आरोप है कि इसका एक्सेस वापस देने के एवज में फिरौती की मांग की जा रही है।
साथ ही मंत्री के करीबी को वाइस नोट भेजकर गोली मारने और किसी भी हद तक जाने की धमकी दी गई है। इससे पहले भी चार जुलाई को भी इसी मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
एक्सेस के बदले मांग रहा पैसे
शिकायत में बताया गया था कि कार्यालय से अलग होने के बाद भी ईमेल और अकाउंट का एक्सेस नहीं दिया जा रहा है, बल्कि इसके बदले पैसों की मांग की जा रही है।
साथ ही अनधिकृत हस्तक्षेप का प्रयास किया जा रहा है। साइबर थाना पुलिस की मानें तो इस मामले में पूर्व में ही प्राथमिकी दर्ज है। यह नया आवेदन उसी प्रकरण से संबंधित है, जिसकी गहन जांच की जा रही है।