Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RJD की ‘मुखिया दीदी’ अब BJP के साथ; बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर, लालू की पार्टी को बड़ा झटका

    Updated: Sun, 24 May 2026 11:41 AM (GMT+05:30)

    राष्ट्रीय जनता दल की प्रमुख महिला नेता रितु जायसवाल 26 मई को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगी। यह कदम बिहार की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर माना जा रह ...और पढ़ें

    मुख‍िया दीदी के नाम से चर्चित र‍ितु जायसवाल। फाइल

    मुख‍िया दीदी के नाम से चर्चित र‍ितु जायसवाल। फाइल

    HighLights

    1. रितु जायसवाल 26 मई को भाजपा में शामिल होंगी।

    2. राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहीं प्रमुख महिला नेता।

    3. उत्तर बिहार में भाजपा के सामाजिक समीकरण होंगे मजबूत।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार की राजनीति में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का प्रमुख महिला चेहरा रहीं रितु जायसवाल अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामने जा रही हैं।

    उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है। रितु जायसवाल 26 मई को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी।

    उन्होंने बताया कि दोपहर 12:19 बजे से 1:09 बजे के बीच उनका जॉइनिंग कार्यक्रम होगा, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता उन्हें सदस्यता दिलाएंगे।

    सियासी संदेश के साथ सादगी का भी दांव

    भाजपा में शामिल होने की घोषणा के साथ रितु जायसवाल ने राजनीतिक संदेश के अलावा सादगी और पर्यावरण संरक्षण का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने समर्थकों से कार्यक्रम में अनावश्यक भीड़ और लंबे काफिले के साथ नहीं आने की अपील की।

    अपने संदेश में उन्होंने कहा कि देश संवेदनशील दौर से गुजर रहा है और प्रधानमंत्री द्वारा ऊर्जा एवं ईंधन बचत पर दिए जा रहे जोर को देखते हुए दिखावे की राजनीति उचित नहीं है।

    उन्होंने लोगों से सार्वजनिक परिवहन और शेयरिंग वाहन के इस्तेमाल की अपील की। रितु ने लिखा कि उनके लिए राजनीति 'प्रदर्शन नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का माध्यम' है।

    Post

    (फेसबुक पर रितु जायसवाल का पोस्‍ट।)

    2025 चुनाव में टिकट कटने के बाद बढ़ी थी दूरी

    रितु जायसवाल और RJD के बीच दूरी विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान ही साफ हो गई थी। ‘मुखिया दीदी’ के नाम से चर्चित रितु पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष थीं और 2020 में परिहार सीट से बेहद कम अंतर से चुनाव हारी थीं।

    हालांकि, 2025 विधानसभा चुनाव में RJD ने उनका टिकट काटकर पूर्व सांसद रामचंद्र पूर्वे की बहू को उम्मीदवार बना दिया। इस फैसले से नाराज रितु जायसवाल ने बगावती रुख अपनाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ लिया।

    निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने 60 हजार से अधिक वोट हासिल किए और RJD प्रत्याशी को तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया। इसके बाद पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

    BJP के लिए क्यों अहम हैं रितु जायसवाल?

    मुंबई की कॉरपोरेट जिंदगी छोड़कर सीतामढ़ी के सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया बनीं रितु जायसवाल ने ग्रामीण विकास और महिला नेतृत्व की वजह से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी।

    पढ़ी-लिखी और सक्रिय महिला नेता के रूप में उन्होंने अपनी अलग छवि बनाई। वह वैश्य समाज से आती हैं और उत्तर बिहार के कई जिलों में महिलाओं, युवाओं और वैश्य समुदाय के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। 

    उनके पत‍ि बड़े अधिकारी रह चुके हैं। माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है या आने वाले चुनावों में पार्टी प्रमुख महिला चेहरे के रूप में आगे बढ़ा सकती है।

    यह भी पढ़ें- ‘मुखिया दीदी’ रितु जायसवाल BJP में शामिल; बिहार में बढ़ी सियासी हलचल, राजद को बड़ा झटका