यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics : RJD के एक और विधायक ने पाला बदला, महज 15 दिनों में 5 MLA ने छोड़ा साथ
बिहार में RJD को एक और बड़ा झटका लगा है। भभुआ से पार्टी विधायक भरत बिंद ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान भरत बिंद सत् ...और पढ़ें

HighLights
- राजद विधायक भरत बिंद एनडीए में हुए शामिल
- विधानसभा सत्र में विपक्ष की जगह सत्ता पक्ष में बैठे
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार की राजनीति में दल छोड़ने का खेल लगातार जारी है। शुक्रवार को बिहार विधानसभा में एक बार फिर राजद को बड़ा झटका लगा। राजद के भभुआ विधायक भरत बिंद ने पार्टी छोड़ दिया है।
भरत बिंद ने सत्ता पक्ष का दामन थाम लिया है। 15 दिनों में राजद में यह पांचवीं टूट है। इससे पहले चार और विधायक जो राजद से संबंद्ध थे, उन्होंने सत्ता पक्ष का दामन थाम लिया था। वहीं कांग्रेस के भी दो विधायक पाला बदलते हुए एनडीए में शामिल हो गए थे।
जब विपक्ष की जगह सत्ता पक्ष में बैठ गए भरत बिंद...
शुक्रवार को विधानसभा में विधायी कार्य का अंतिम दिन है। दोपहर के बाद विधानसभा के अंदर सदन में गैर सरकारी लिए जा रहे थे। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल के भभुआ विधायक भरत बिंद सदन में पहुंचे और सत्ता पक्ष की बेंच में जाकर बैठ गए।
सदन में मौजूद सदस्य कुछ समझते इसके पहले ही पास में बैठे विधायक नितिन नवीन ने इशारा कर यह बताने का प्रयास किया कि राजद के और एक विधायक में एनडीए का दामन थाम लिया है। राजद में यह पांचवी टूट है।
नीतीश जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर छुए पैर
विधानसभा में सत्ता पक्ष में बैठकर अपना इरादा जाहिर करने के बाद भरत बिंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। भरत बिंद ने बुके देकर नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बुके भेंट करने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया।
खबरें और भी
अबतक ये विधायक बदल चुके हैं पाला
इसके पहले राजद के चार विधायक प्रहलाद यादव, चेतन आनंद, नीलम देवी, और संगीता देवी पार्टी छोड़ चुकी हैं। जबकि कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरभ और मुरारी गौतम ने पार्टी छोड़ी थी।
यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: 'कुछ दिन इंतजार कीजिए, चाचा अभी तो...'; नीतीश को लेकर आखिर कहना क्या चाहते हैं तेजस्वी?
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त आपके खाते में आई या नहीं? इन तरीकों से अभी करें चेक
यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: मुसलमानों से तेजस्वी ने कर दी बड़ी मांग, हजारों की भीड़ में लोगों ने उठा दिया हाथ, बोले-आपलोग बस...