Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 4 जून के बाद होगा 'खेला? नीतीश, उपेंद्र और चिराग को लेकर RJD ने कर दिया बड़ा दावा

    Updated: Thu, 30 May 2024 07:34 PM (IST)

    राजद प्रवक्ता चितरंगन गगन ने गुरुवार को कहा कि पीएम के रोड शो में मुख्यमंत्री के हाथ में कमल का निशान पकड़ाए जाने के साथ ही बैनर से नीतीश कुमार की तस् ...और पढ़ें

    4 जून के बाद होगा 'खेला? नीतीश, उपेंद्र और चिराग को लेकर RJD ने कर दिया बड़ा दावा
    4 जून के बाद होगा 'खेला? नीतीश, उपेंद्र और चिराग को लेकर RJD ने कर दिया बड़ा दावा

    राज्य ब्यूरो, पटना। राष्ट्रीय जनता दल ने दावा किया है कि छह चरणों के चुनाव के बाद एनडीए के अंदर कलह शुरू हो चुकी है। आलम यह है कि भाजपा और जदयू के बीच भी दूरी बढ़ने लगी है। एनडीए की यह कलह चार जून को परिणाम आने के बाद लोगों को दिखाई देने लगेगी।

    राजद प्रवक्ता चितरंगन गगन ने गुरुवार को कहा कि पीएम के रोड शो में मुख्यमंत्री के हाथ में कमल का निशान पकड़ाए जाने के साथ ही बैनर से नीतीश कुमार की तस्वीर भी गायब कर दी गई। जिस वजह से जदयू के अंदर काफी आक्रोश है।

    '...नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ मंच साझा नहीं किया'

    उन्होंने कहा कि रोड शो के बाद नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ फिर कोई मंच नहीं साझा किया। दूसरी ओर, भाजपा समर्थक मान रहे हैं कि जदयू समर्थकों ने भाजपा उम्मीदवारों के साथ विश्वासघात किया है। यही स्थिति लोजपा (रामविलास) की भी है।

    'जदयू के लोग खुलेआम चिराग और...'

    उन्होंने कहा कि लोजपा समर्थक तो अब खुले तौर पर कहने लगे हैं कि जदयू के लोग खुलेआम चिराग और पार्टी के दूसरे उम्मीदवारों के खिलाफ सक्रिय रहे पर भाजपा नेतृत्व मूकदर्शक बनी रही।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा जी की स्थिति तो और भी खराब है। भाजपा और जदयू दोनों उनके राजनीतिक भविष्य को समाप्त करने पर लगी हुई है। इसे वे भी समझ रहे हैं पर मजबूरीवश अभी चुप हैं। संभव है पहली जून को मतदान संपन्न होने के बाद वे अपना मुंह खोलेंगे।

    ये भी पढ़ें- Chirag Paswan: 'मेरा जिंदा रहते...', BJP नेता के सामने चिराग पासवान का बड़ा एलान; सियासी पारा हाई!

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'लालू परिवार का हसीन सपना...', मीसा-रोहिणी का नाम लेकर ये क्या बोल गए सम्राट चौधरी