विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: RJD की JDU से 12 तो BJP से 10 सीटों पर सीधी टक्कर, आसान नहीं होगी लालू-तेजस्वी की राह

Published: Fri, 29 Mar 2024 09:09 PM (IST)

Bihar Politics महागठबंधन में हफ्तों तक चली मैराथन बैठकों के बाद सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। लालू ...और पढ़ें

चिराग की पार्टी से तीन और हम से. से एक सीट पर सीधी टक्कर
चिराग की पार्टी से तीन और हम से. से एक सीट पर सीधी टक्कर

सुनील राज, पटना। सप्ताहों चली बैठक, लगातार के संशय और सहयोगी दलों की नाराजगी के बीच अंतत महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया। राजद ने अपने पास 26 लोकसभा सीटें रखी हैं और सहयोगी दलों को जता दिया है कि वह इस चुनाव बड़े भाई की भूमिका में ही रहेगा।

राजद को चुनाव मैदान में एक साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चार-चार दलों के साथ आमने-सामने की लड़ाई लड़नी होगी।

राजद के पास जो 26 सीटें हैं, उनमें से 12 सीटों पर उसकी सीधी टक्कर जदयू और 10 सीटों पर भाजपा जैसे दल के साथ होगी। एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (आर) को पांच सीटें और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को मात्र एक सीट मिली है।

लिहाजा राजद का इन दो दलों से सबसे कम सीटों पर मुकाबला होगा। लोजपा आर से राजद तीन और हम से एक सीट पर सामने-सामने लड़ेगा।

राजद ने सीटों बंटवारे में इस बात का भी रखा ख्याल 

करीब 17 महीने तक जदयू के साथ प्रदेश में महागठबंधन की सरकार चलाने और इस वर्ष जनवरी महीने में जदयू के राजद से अलग होने के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि राजद लोकसभा चुनाव में अपने पास वैसी सीटें रखेगा, जहां जदयू के प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में उतरने की संभावना है। राजद ने सीटों के बंटवारे में इस बात का ख्याल भी रखा है।

लोकसभा चुनाव में राजद का जदयू के साथ जिन सीटों पर सीधा मुकाबला होना है, उन सीटों में मुंगेर, जहानाबाद, बांका, शिवहर, वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, सिवान, गोपालगंज, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया और झंझारपुर शामिल हैं। इन सीटों पर जदयू ने प्रत्याशियों के नाम भी एलान कर दिए हैं।

भाजपा से इन सीटों पर टक्कर

दूसरी ओर भाजपा से जिन सीटों पर राजद की आमने-सामने की लड़ाई होगी, उन सीटों में औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, नवादा, पू. चंपारण, सारण, उजियारपुर, मधुबनी, दरभंगा और अररिया सीट है।

LJP (R) और HAM से इन सीटों पर टक्कर

भाजपा के अलावा लोजपा आर से राजद की टक्कर हाजीपुर, वैशाली के अलावा जमुई सीट पर होगी। इसी प्रकार राजद का मुकाबला गया में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के उम्मीदवार जीतन राम मांझी से होगी।

जदयू ने इन सीटों पर सीधी टक्कर

पिछले चुनाव यानी 2019 में आठ सीटों पर राजद का मुकाबला जदयू से हुआ था। वे सीटें थी झंझारपुर, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, जहानाबाद, सीतामढ़ी। इन सभी सीटों पर राजद को पराजित कर जदयू ने जीत दर्ज कराई थी।

आसान नहीं राजद की राह

भाजपा से भी राजद आठ सीटों पर पराजित हुए था। वे सीटें थी अररिया, बेगूसराय, पाटलिपुत्र, शिवहर, दरभंगा, सारण, बक्सर और महाराजगंज। इस बार राजद को अधिक मेहनत करनी होगी। क्योंकि उसके सामने दो ऐसे प्रतिद्वंद्वी हैं, जिन्हें राजद को पराजित करने का अनुभव है और राजद का अधिक सीटों पर मुकाबला भी है।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: जननायक कर्पूरी ठाकुर को कल मिलेगा भारत रत्न, CM नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद

Bihar Politics: 'महाठगबंधन का सबसे बड़ा ठग...', BJP ने पूर्णिया पर ली कांग्रेस की चुटकी, तो लालू पर कसे तीखे तंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।