विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब सिर्फ Lalu Yadav की चलेगी? कांग्रेस से बिना पूछे वाम दलों को दे दीं इतनी सीटें, महागठबंधन में बवाल तय

Published: Fri, 22 Mar 2024 06:00 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2024 06:02 PM (IST)

महागठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है लेकिन ऐसा लग रहा है कि सारे फैसले लालू यादव खुद ही ...और पढ़ें

अब सिर्फ Lalu Yadav की चलेगी? कांग्रेस से बिना पूछे वाम दलों को दे दीं इतनी सीटें
अब सिर्फ Lalu Yadav की चलेगी? कांग्रेस से बिना पूछे वाम दलों को दे दीं इतनी सीटें

HighLights

  1. कांग्रेस से बिना पूछे लालू ने वाम दलों की दीं पांच सीटें
  2. महागठबंधन की ओर से बेगूसराय से भाकपा के अवधेश कुमार राय और खगड़िया से माकपा के संजय कुमार होंगे उम्मीदवार
  3. भाकपा माले को महागठबंधन से नालंदा, आरा और काराकट लोकसभा सीट मिली

दीनानाथ साहनी, पटना। कांग्रेस से बिना पूछे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने वाम दलों को पांच सीटें दे दी हैं। भाकपा को बेगूसराय, माकपा को खगड़िया, भाकपा (माले) को नालंदा, आरा और काराकट लोकसभा सीट दी गई है।

हालांकि, इसकी घोषणा महागठबंधन की ओर से नहीं की गई है, लेकिन वाम दलों की ओर से अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा शुरू कर दी गई है। इस मामले में सबसे पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बेगूसराय लोकसभा सीट से अवधेश कुमार राय को उम्मीदवार घोषित किया है।

बेगूसराय सीट सीपीआई को मिली

भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा ने शुक्रवार को जनशक्ति भवन में पार्टी के उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने दावा किया कि बिहार की सभी चालीस लोकसभा सीटों पर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित होगी। बेगूसराय में महागठबंधन की ओर हमारी पार्टी के उम्मीदवार की जीत तय है, क्योंकि यह हमारी परंपरागत सीट रही है।

खगड़िया से संजय कुमार का नाम तय

मार्क्सवादी कम्यनिस्ट पार्टी की राज्य सचिवालय मंडल की ओर से खगड़िया लोकसभा सीट से संजय कुमार का नाम तय किया गया है। पार्टी की ओर से इनके नाम की घोषणा जल्द की जाएगी। वामपंथी आंदोलन के जुझारू नेता संजय कुमार खगड़िया के जिला सचिव रह चुके हैं। फिलहाल ये राज्य सचिवालय मंडल के सदस्य हैं।

भाकपा-माले को महागठबंधन की ओर से तीन सीटें दी गई है, लेकिन पार्टी ने अभी उम्मीदवारों का नाम अंतिम रूप से तय नहीं किया है। माले पोलित ब्यूरो के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि महागठबंधन में मिली तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श चल रहा है। अगले कुछ दिनों के उम्मीदवारों के नाम घोषणा कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस के कन्हैया को झटका! CPI ने बेगूसराय से इस दिग्गज को दिया टिकट, लालू की देखादेखी कर दिया 'खेला'

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: पशुपति पारस को अब कांग्रेस ने दिया ये ऑफर, मगर रख दी एक बड़ी शर्त! क्या फिर होगा 'खेला'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।