Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics : 'अयोध्या तो चुनाव जीतने का प्रोजेक्ट है...', तेजस्वी के बाद RJD नेता के बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी

    Updated: Wed, 03 Jan 2024 09:14 PM (GMT+05:30)

    Bihar Politics बिहार में चुनावों के नजदीक आते-आते भगवान राम के नाम पर सियासी बयानबाजी तेज होती दिख रही है। बुधवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी ...और पढ़ें

    'अयोध्या तो चुनाव जीतने का प्रोजेक्ट है', तेजस्वी के बाद RJD नेता के बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी
    'अयोध्या तो चुनाव जीतने का प्रोजेक्ट है', तेजस्वी के बाद RJD नेता के बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी

    HighLights

    1. आज राम और अयोध्या के नाम पर एक उन्माद पैदा किया जा रहा : शिवानंद
    2. इतना शोर मचाया जा रहा है कि इसमें आम लोगों की पीड़ा गुम हो गई : तिवारी

    राज्य ब्यूरो, पटना। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि राम तो हमारे देश के कण-कण में बसे हुए हैं। हमारे देश के करोड़ों गरीबों के लिए राम का नाम ही सहारा है।

    उन्होंने कहा कि दुनियावी दुख तकलीफ से राम ही बेड़ा पार लगाएंगे, इस उम्मीद पर हमारी पीढ़ियों ने अपन जीवन गुजार दिया है। राम का नाम ही सत्य है, यह बोल न जाने कब से हम बोल रहे हैं।

    होटलों का किराया लाखों रुपये तक पहुंचा

    लेकिन, आज राम और अयोध्या के नाम पर एक उन्माद पैदा किया जा रहा है। अयोध्या और उसके आसपास होटलों का किराया लाख रुपये तक पहुंच गया है।

    विशेष रेल गाड़ियां चलाने की योजना है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का निर्माण हो गया है। भविष्य में उस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का क्या होगा, न इस सवाल को कोई पूछने वाला है और न इसका जवाब कोई बताने वाला है।

    इतने शोर में पीड़ा गुम

    इतना शोर मचाया जा रहा है कि इसमें आम लोगों की पीड़ा गुम हो गई है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में करोड़ों भारतवासियों के हृदय में विराजने वाले राम का उत्सव नहीं मनाया जा रहा है।

    यह 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने के लिए 50 हजार करोड़ का एक प्रोजेक्ट है। भगवान राम सब देख रहे हैं, सब समझ रहे हैं।

    तेजस्वी ने भी अयोध्या में हो रहे खर्च पर उठाया सवाल

    इधर, इससे पहले बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी बुधवार को मधुबनी में अयोध्या में हो रहे खर्च को लेकर सवाल उठाया था। हालांकि, उन्होंने अपनी बात परोक्ष रूप से कही थी।

    इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी लड़ाई पीएम मोदी और अमित शाह से नहीं है। उनकी लड़ाई मुद्दों की लड़ाई है।

    यह भी पढ़ें

    Bihar News: नहीं रहे हिंदुत्व की अलख जगाने वाले कामेश्वर यादव, 'कमेसर पहलवान' नाम से थी ख्याति

    Bihar Politics: 'नीतीश को PM उम्मीदवार कब बनाओगे?', BJP का सवाल, Lalu Yadav को बता दिया OBC आरक्षण विरोधी

    Bihar Politics: 'Nitish Kumar हर पद के लिए योग्य', कांग्रेस नेता का दावा, कहा- I.N.D.I.A में कोई खटपट नहीं

    Lok Sabha Election 2024 : क्या नीतीश ने I.N.D.I.A से झाड़ लिया पल्ला? JDU ने इस राज्य में उतारा लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार

    खबरें और भी