Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'Tejashwi Yadav को नीतीश का लॉकेट पहनकर...', BJP सांसद ने राजद नेता पर बोला जोरदार हमला

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 05:46 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार में सियासी पारा लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही चढ़ने लगा है। इसी क्रम में राजद नेता तेजस्वी यादव अपनी जन विश्वास यात्रा कर ...और पढ़ें

    'Tejashwi Yadav को नीतीश का लॉकेट पहनकर...', BJP सांसद ने राजद नेता पर बोला जोरदार हमला
    'Tejashwi Yadav को नीतीश का लॉकेट पहनकर...', BJP सांसद ने राजद नेता पर बोला जोरदार हमला

    HighLights

    1. तेजस्वी यादव को गिरिराज सिंह ने दी नसीहत
    2. बोले- नीतीश कुमार के लोग देंगे तेजस्वी को जवाब

    एएनआई, बेगूसराय। भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने के बाद से बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। अब एक बार फिर भाजपा ने तेजस्वी पर हमला बोला है।

    भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बृहस्पतिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव क्या बोल रहे हैं, उसका जवाब तो नीतीश कुमार या उनके लोग देंगे। दरअसल, मीडिया ने गिरिराज से सवाल किया था कि तेजस्वी बोल रहे हैं कि नीतीश को साथ नहीं ले रहे थे, उन्होंने हाथ जोड़े तब जाकर हम जदयू के साथ गठबंधन में गए।

    गिरिराज सिंह ने इसके बाद कहा कि नीतीश कुमार ने 2015 में लालू प्रसाद यादव को और उनके पुत्र को राजनैतिक जीवन देने का काम किया था। जो वनवास चले गए थे। उनको तो नीतीश कुमार को गाली देने के बजाय उनका लॉकेट पहनकर घूमना चाहिए।

    सिवान में तेजस्वी ने नीतीश पर साधा था निशाना

    दरअसल, बृहस्पतिवार को तेजस्वी यादव ने अपनी जन विश्वास यात्रा के तहत सिवान में जनसभा को संबोधित किया था। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। यहां उन्होंने बिहार को अव्वल बनाने का दावा भी किया। इसके साथ ही उन्होंने 17 महीने बनाम 17 साल की सरकार को लेकर भी सीएम को घेरा।

    खबरें और भी

    तेजस्वी ने एक बार फिर 'माय-बाप' का हवाला देकर राजद को ए टू जेड की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि सभी जाति के गरीब-बेरोजगार लोगों को नौकरी दिलाने का काम हमारी पार्टी करेगी। इस दौरान तेजस्वी के साथ विधायक आलोक कुमार, सांसद मनोज झा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें

    Tejashwi Yadav की रैली में जेबकतरों का आतंक, इतने लोगों का उड़ा ले गए पर्स; एक पकड़ में आया तो...

    'केके पाठक की Video Clip आप देख लें...', विधानसभा में हो-हल्ला, सरकार से मिला दो टूक जवाब