Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Modi 3.0 में क्या क्या होगा काम? RJD ने बताई एक-एक बात, नौकरी और रोजगार को लेकर भी मनोज झा ने कर दिया स्पष्ट

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 08:55 AM (IST)

    राज्यसभा सांसद और राजद नेता मनोज झा ने देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने पर अपनी प्रतिक्रिया। उन्होंने कहा कि इस बार मोदी सरकार नहीं बल्कि राजग स ...और पढ़ें

    राजद के राज्यसभा संसद मनोज झा। फोटो- जागरण
    राजद के राज्यसभा संसद मनोज झा। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. आज युवाओं की सबसे बड़ी जरूरत नौकरी और रोजगार- मनोज झा
    2. बिहार के लिए कृषि आधारित उद्योगों का खाका भी बनाया जाना चाहिए- मनोज झा

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics News Hindi राज्यसभा सदस्य और राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा है कि इस बार मोदी सरकार नहीं, बल्कि राजग सरकार ने शपथ ली है। उम्मीद है यह सरकार नौकरी और रोजगार जैसे मुद्दों पर काम करेगी।

    नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरी बार शपथ ग्रहण के पूर्व राजद प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि राजग सरकार बनने से समाज में कम ध्रुवीकरण होगा। कमजोर वर्गो के जीवन में सुधार होगा और सरकार सांठगांठ वाले पूंजीवाद से मुक्त होगी।

    क्या बोले मनोज झा?

    उन्होंने कहा आज युवाओं की सबसे बड़ी जरूरत नौकरी और रोजगार है। उम्मीद करता हूं, सरकार इस मुद्दे पर काम करेगी।  प्रो. झा ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की शब्दावली पर हमला बोला और कहा कि प्रचार अभियान के दौरान भैंस से लेकर मंगलसूत्र और मुजरा तक सब किया गया।

    आशा की जा सकती है भाजपा इसमें सुधार करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू के किंग मेकर के रूप में उभरने के साथ उसे बिहार की विशेष दर्जे की लंबे समय से चली आ रहा मांग का कार्यान्वयन सुनिश्चित करना चाहिए।

    खबरें और भी

    इसके साथ ही झा ने राजग सरकार द्वारा देश भर में जाति आधारित गणना कराने तथा बिहार में आरक्षण बढ़ोतरी को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए कृषि आधारित उद्योगों का खाका भी बनाया जाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें-

    Samrat Chaudhary : सरकार बनते ही सम्राट चौधरी ने RJD को क्या दिया संकेत? नए बयान से मची हलचल, कहा- NDA का मतलब...

    कौन हैं राज भूषण चौधरी? पहली जीत के साथ मिला मंत्री पद, PM मोदी ने कहा था- जीतकर आओ तुम्हारे लिए...