यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
NEET Paper Leak: राजद का तस्वीरों के साथ बड़ा खुलासा, चिराग पासवान और JDU से जोड़ा संजीव मुखिया का कनेक्शन
NEET Paper Leak नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार में सियासत गर्म है। अब इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल ने नया खुलासा किया है। राजद ने कुछ तस्वीरें जार ...और पढ़ें

HighLights
- राजद सांसद मनोज झा ने प्रेस वार्ता में किया खुलासा
- झा ने मीडिया कर्मियों को तस्वीरें दिखाकर लगाए आरोप
- पूछा- सरगना का संबंध जेडीयू और NDA नेताओं से क्यों?
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/पटना। नीट पेपर लीक मामले में राष्ट्रीय जनता दल ने भी अब जनता दल यूनाइटेड पर हमला बोला है। राजद ने सोमवार को मीडिया के सामने कुछ तस्वीरें दिखाते हुए पेपर लीक मामले के आरोपी संजीव मुखिया से जदयू का कनेक्शन जोड़ा है।
दरअलस, राजद सांसद मनोज झा ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में आरोप लगाते हुए संजीव मुखिया की पत्नी की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हुई भेंट की एक तस्वीर जारी की। इसके अलावा राजद ने सांसद चिराग पासवान की पार्टी से संजीव मुखिया के कनेक्शन का भी खुलासा किया है।
राजद ने जारी कीं तस्वीरें
राजद ने अपने एक्स हैंडल पर भी इस संबंध में तस्वीरें जारी की हैं। पार्टी की ओर से इसके लिए तीन पोस्ट की गई हैं। इनमें से दो पोस्ट में नीट पेपर लीक मामले के आरोपी संजीव मुखिया की पत्नी की मुख्यमंत्री नीतीश से भेंट मुलाकात की तस्वीरों को साझा किया है।
वहीं, तीसरी पोस्ट में राजद ने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख और सांसद चिराग पासवान के साथ कनेक्शन बताया है। अपनी पहली पोस्ट में राजद ने सवाल करते हुए लिखा है कि अभी तक जितने भी पेपर लीक हुए हैं उनके सरगनाओं का संबंध जेडीयू और एनडीए के नेताओं से ही क्यों है? क्या यह संयोग है या प्रयोग?
खबरें और भी
अभी तक जितने भी पेपर लीक हुए है उनके सरगनाओं का संबंध जेडीयू और NDA नेताओं से ही क्यों है? क्या यह संयोग है या प्रयोग? #NEET #NTA pic.twitter.com/mBqXRudxHg
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) June 24, 2024
राजद ने उठाए सवाल
राजद ने अपनी पोस्ट में कुछ सवाल भी उठाए हैं। राजद ने पूछा है कि नीट पेपर लीक के किंगपिन और मुख्य सरगना नालंदा निवासी संजीव मुखिया को कौन बचा रहा है? क्या यह सच नहीं है कि संजीव मुखिया की पत्नी एनडीए से चुनाव लड़ चुकी है? जदयू की नेत्री रही है।
राजद ने संजीव मुखिया की पत्नी की मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच को लेकर अपनी बात कही है। इसके अलावा राजद ने एक अन्य पोस्ट में लिखा है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान से उनके आवास पर टिकट प्राप्त करने के बाद नीट पेपर लीक का किंगपिन और मुख्य सरगना संजीव मुखिया अपनी पत्नी ममता देवी के साथ।
लोकजनशक्ति पार्टी (रामबिलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान से उनके आवास पर टिकट प्राप्त करने के बाद #NEET पेपर लीक का किंगपिन और मुख्य सरगना संजीव मुखिया अपनी पत्नी ममता देवी के साथ।
NDA के बड़े नेताओं के साथ संजीव मुखिया के मधुर और व्यावसायिक संबंधों का राज क्या है? pic.twitter.com/OgeGze1CSq
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) June 24, 2024
मनोज झा ने क्या कुछ कहा?
मनोज झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि संजीव मुखिया को इस पूरे कांड का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैसे एक अफवाह एक खबर बनाई जाती है और इसमें सब शामिल हो जाते हैं।
ये साफ देखा जा सकता है। नीट पेपर लीक मामले में बिहार कनेक्शन की बात कही जा रही है। ऐसे में संजीव मुखिया का नाम इसमें सामने आया है।
उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि ये संजीव मुखिया कौन है? इसे जानने के लिए किसी रॉकेट साइंस की जरूरत नहीं है।
उन्होंने मीडिया को तस्वीरें दिखाते हुए कहा की संजीव मुखिया की पत्नी जदयू से चुनाव लड़ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इनका संबंध बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिले से है।
झा ने कहा कि हरियाणा के जिस स्कूल में फर्जीवाड़ा हुआ उसके मालिक की तस्वीरें वहां के मुख्यमंत्री के साथ हैं। ऐसे में नीट परीक्षा लीक मामले का बिहार और गुजरात से क्या कनेक्शन है, इसकी जांच होनी चाहिए।
केंद्र सरकार पर भी झा ने बोला हमला
राजद सांसद मनोज झा ने केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एनटीए को बंगाल की खाड़ी में फेंक देना चाहिए। सरकार एक देश एक एग्जाम कराने में विफल रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में इस्तीफा नहीं हुआ करता था। परंतु अब एनडीए की सरकार है। झा ने कहा कि अब इस्तीफा होगा। सरकार संसद मैनेज कर सकती है, सड़क नहीं मैनेज कर पाएगी।
यह भी पढ़ें
NEET Paper Leak Case: पटना में EOU के दफ्तर पहुंची CBI, सारे सबूत लेने के बाद अब ये है आगे की प्लानिंग
Bihar Politics: ये मुद्दे नीतीश के सामने खड़ा करेंगे संकट! विस चुनाव से पहले RJD ने खेला 'मास्टर स्ट्रोक'