Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: '...तो BJP शून्य पर आउट हो जाती', भाजपा के कद्दावर नेता का बयान; नीतीश कुमार का लिया नाम

    Updated: Thu, 27 Jun 2024 08:49 PM (IST)

    बिहार बीजेपी के दिग्गज नेता संजय पासवान ने एक बयान दिया जिसे लेकर सियासी पारा हाई है। संजय पासवान ने दावा किया कि अगर नीतीश कुमार एनडीए में नहीं होते ...और पढ़ें

    बिहार की एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नीतीश कुमार। (फोटो- ANI)
    बिहार की एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नीतीश कुमार। (फोटो- ANI)

    HighLights

    1. संजय पासवान ने कहा कि अगर नीतीश एनडीए में नहीं होते तो बीजेपी शून्य पर आउट हो जाती
    2. बीजेपी नेता संजय पासवान के बयान को राजद नेता भाई वीरेंद्र का समर्थन मिला है
    3. भाई वीरेंद्र ने कहा कि संजय पासवान ने सच बात कही है, सच मुंह से निकल जाता है

    राज्य ब्यूरो, पटना। राजद (RJD) ने दावा किया है कि यदि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एनडीए में नहीं होते तो भाजपा लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में बिहार में शून्य पर आउट होती। भाजपा नेता संजय पासवान की टिप्पणी के बाद राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने यह दावा किया।

    संजय पासवान ने कहा था कि नीतीश भाजपा के साथ न होते तो भाजपा का चुनाव में खाता तक नहीं खुलता। भाई वीरेंद्र (RJD Leader Bhai Virendra) ने दावा किया कि यदि नीतीश कुमार महागठबंधन में होते तो आईएनडीआईए बिहार में 40 की 40 सीटों पर चुनाव जीतता।

    'सच बात मुंह से निकल ही जाती है'

    संजय पासवान (Sanjay Paswan Bihar BJP) के बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा उन्होंने जो भी कहा वह सच कहा है। सच बात मुंह से निकल ही जाती है।

    उन्होंने भाजपा के खिलाफ तेवर दिखाते हुए कहा इस देश की जनता ने नफरत फैलाने वालों, मंदिर की राजनीति करने वालों को सबक सिखाया है।

    अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष का तंज, सवाल पूछना भी अपराध

    बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) प्रदेश में अपराध को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है। गुरुवार को एक बार फिर उन्होंने तेवर दिखाए और कहा कि बिहार में ट्रबल इंजन सरकार में डबल अपराध के डरावने दृश्य दिख रहे हैं।

    नेता प्रतिपक्ष ने एक्स पर विभिन्न आपराधिक घटनाओं को जोड़ते हुए एक पोस्ट डाली और कहा कि बिहार में सरकारी अपराधी कब, किसे, कहां, क्यों और कैसे मार दें, इसकी गारंटी यमराज भी नहीं दे सकते।

    उन्होंने तंज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से इस मंगलमय जंगलराज पर सवाल करना भी अपराध की श्रेणी में आता है। यह पहला मौका नहीं है जब तेजस्वी अपराध को लेकर सरकार पर हमलावर हुए हैं। इससे पहले भी लगातार इस मुद्दे पर आवाज उठाते रहे हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: नीतीश कुमार लेने जा रहे बड़ा फैसला? बिहार से लेकर दिल्ली तक हलचल तेज; 48 घंटे बाद...

    ये भी पढ़ें- PM Modi के मन में क्या? 48 घंटों में 28 सांसदों से पर्सनली मिले, बिहार में बैठे CM नीतीश के लिए कही बड़ी बात