विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics : ए टू जेड पार्टी का लेबल चस्पा कर राजद अब श्रीकृष्ण सिंह की जयंती मनाएगा, बस तेजस्वी का इंतजार

By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Yogesh Sahu
Published: Mon, 30 Oct 2023 11:06 AM (IST)

Bihar Politics बिहार में कांग्रेस पार्टी के पुरोधा रहे श्रीकृष्ण सिंह की जयंती को लेकर राजद भी कार्यक्रम आयोजित करने ...और पढ़ें

ए टू जेड पार्टी का लेबल चस्पा कर राजद अब श्रीकृष्ण सिंह की जयंती मनाएगा
ए टू जेड पार्टी का लेबल चस्पा कर राजद अब श्रीकृष्ण सिंह की जयंती मनाएगा

HighLights

  1. राजद सुप्रीमो लालू यादव की सहमति से आयोजित होगा कार्यक्रम
  2. तेजस्वी यादव के लौटने के बाद तय की जाएगी आयोजन की तारीख

राज्य ब्यूरो, पटना। ए टू जेड पार्टी का लेबल चस्पा कर राजद अब श्रीकृष्ण सिंह की जयंती मनाएगा। श्रीबाबू की जयंती पर राजद बड़े आयोजन की तैयारी कर रहा है।

हालांकि, इस आयोजन की तारीख अभी तय नहीं हुई है। तेजस्वी यादव के विदेश से लौटने के बाद जयंती समारोह की तारीख तय होगी।

लालू प्रसाद की सहमति से आयोजन की तैयारी

आम तौर पर राजद द्वारा समाजवादी आंदोलन के दिग्गजों की जयंती या फिर पुण्यतिथि पर बड़े आयोजन होते रहे हैं पर अब कांग्रेस के पुरोधा रहे और बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर भी इस बार वृहद स्तर पर आयोजन की तैयारी है।

इस बाबत राजद के पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की सहमति से यह कार्यक्रम होगा।

हाल ही में कांग्रेस द्वारा श्रीबाबू की जयंती मनाई गई थी। उक्त कार्यक्रम में लालू प्रसाद को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था।

राजद दफ्तर में ही होगा आयोजन

कांग्रेस ने जिस तरह से श्रीबाबू की जयंती अपने प्रदेश कार्यालय में आयोजित की, उसी तरह राजद भी यह आयोजन अपने प्रदेश कार्यालय में ही करे।

दीपावली के पहले आयोजन

राजद के पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले श्रीबाबू के जयंती समारोह की तारीख अभी तय नहीं हुई है पर यह कहा गया है कि दीपावली के पहले यह आयोजन करा लिया जाए।

उप मु्ख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक नवंबर को जापान की यात्रा से वापस लौट रहे हैं। उनके आते ही तारीख तय कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें : 'जितना बोलना है बोले, अपनी औकात समझे', पशुपति पारस ने नाम लिए बिना चिराग पासवान पर किया प्रहार

यह भी पढ़ें : Bihar Politics: 'बिहार और बिहारियों की दुर्दशा करनेवालों की...', चिराग पासवान ने CM नीतीश कुमार पर कसा तंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।