Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं सनातनी हूं... जेल में मुझे मारने की साजिश हुई' रौशन आनंद का दावा, पटना में बोले-फैजल की पोल खोलूंगा

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 04:41 PM (GMT+05:30)

    ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के संचालक रौशन आनंद ने जेल से रिहा होकर खान सर पर भाई की हत्या की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने अपनी हत्या के प्रयास और पटना प ...और पढ़ें

    HighLights

    1. खान सर पर भाई की हत्या की साजिश का आरोप।

    2. रौशन आनंद ने जेल में अपनी हत्या का दावा किया।

    3. घटना की सीबीआई जांच और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग।

    ड‍िजि‍टल डेस्‍क, पटना। ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के संचालक रौशन आनंद सोमवार को बेउर जेल के बाहर आने के बाद मुसल्‍लहपुर हाट स्‍थ‍ित अपने कोचिंग पहुंचे। यहां छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा।

    इसके बाद उन्‍होंने प्रेस वार्ता कर अपनी बातें रखीं। खान ग्‍लोबल स्‍टडीज के डायरेक्‍टर फैजल खान उर्फ खान सर पर साजिश कर भाई की हत्‍या का आरोप लगाया।

    मेरी हत्या की साजिश रची गई: रौशन

    प्रेस वार्ता में उन्‍होंने यह भी आरोप लगाया कि फैजल खान के दो गार्ड ने जेल में उनकी हत्‍या की साजिश रची। जेल प्रशासन की वजह से उनकी जान बची। 12 तारीख को उन पर समझौता करने का दबाव बनाया गया।

    उन्‍होंने कहा क‍ि भाई की अंत्‍येष्‍ट‍ि से आने के बाद फैजल खान की पूरी पोल खोलकर रख देंगे। उन्‍होंने पटना पुलिस पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुझे तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन फैजल खान को गिरफ्तार नहीं किया गया।

    Raushan Anand

    पटना पुलिस ने फैजल की मदद की: आनंद

    पटना पुलिस ने फैजल खान की मदद की। वह भी तब जबक‍ि उसने पुलिस को गुमराह क‍िया। मैं पुलिस का पूरा सहयोग करने को तैयार हूं।

    बिहार पुलिस में सबसे ज्‍यादा रिजल्‍ट मेरे कोचिंग से आया। मेरी उन्‍नत‍ि से फैजल खान को खुन्‍नस थी। फैजल खान पढ़ाने की जगह षड्यंत्र करता है। वह बिहार के विद्यार्थ‍ियों को इमोशनली ब्‍लैकमेल करता है।

    'सत्य-अहिंसा के साथ लड़ाई लड़ूंगा'

    मैं सनातनी हूं, मेरे धर्म में किसी को मारना नहीं सिखाया जाता। सत्‍य-अह‍िंसा के साथ अपनी लड़ाई लड़ेंगे। उन्‍होंने कहा कि मेरी दो मांग हैं, एक तो घटना की सीबीआई जांच कराई जाए।

    दूसरी मांग यह है कि उच्‍चस्‍तरीय टीम गठ‍ित कर मेरे भाई प्रिंस यादव का दोबारा पोस्‍टमार्टम कराया जाए।

    यह भी पढ़ें- ज्ञान बिंदु के डायरेक्‍टर रौशन आनंद को मिली जमानत, खान सर की कोच‍िंग विवाद में गए थे जेल

    यह भी पढ़ें- ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद को बेल: कोर्ट की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय, खान सर को भी नसीहत