Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RRB परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, रांची और सबौर के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 07:50 PM (IST)

    पूर्व मध्य रेलवे ने आरआरबी लेवल-1 परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए रांची और सबौर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 4 अगस्त से 22 अगस्त ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. आरआरबी लेवल-1 परीक्षा के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा।

    2. रांची और सबौर के बीच चलेगी यह परीक्षा स्पेशल।

    3. हजारों परीक्षार्थियों को मिलेगी यात्रा में बड़ी राहत।

    जागरण संवाददाता, पटना। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की लेवल-एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने रांची और सबौर के बीच एक जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

    यह ट्रेन कोडरमा, तिलैया, नवादा, किउल, जमालपुर, सुलतानगंज और भागलपुर के रास्ते संचालित होगी, जिससे बिहार के हजारों परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी।

    पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 08601 रांची-सबौर परीक्षा स्पेशल 4, 5, 6, 9 से 14 तथा 17 से 21 अगस्त तक चलेगी।

    यह ट्रेन रांची से शाम 7:00 बजे रवाना होकर बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, लक्खीसराय, किउल, अभयपुर, जमालपुर, सुलतानगंज और भागलपुर होते हुए अगले दिन सुबह 8:00 बजे सबौर पहुंचेगी।

    वापसी में गाड़ी संख्या 08602 सबौर-रांची परीक्षा स्पेशल 5 से 7, 10 से 15 तथा 18 से 22 अगस्त तक चलेगी। यह ट्रेन सुबह 9:50 बजे सबौर से प्रस्थान कर भागलपुर, सुलतानगंज, जमालपुर, किउल, लक्खीसराय, शेखपुरा, वारिसलीगंज, नवादा, तिलैया, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और बरकाकाना होते हुए रात 10:45 बजे रांची पहुंचेगी।

    इस स्पेशल ट्रेन में 10 शयनयान (स्लीपर), 2 सामान्य श्रेणी तथा 2 एसएलआरडी सहित कुल 14 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने अभ्यर्थियों से परीक्षा के दौरान भीड़ को देखते हुए इस विशेष ट्रेन का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

    इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 10 कोच, साधारण श्रेणी के दो कोच एवं एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 14 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे परीक्षा में शामिल होने के लिए इस स्पेशल ट्रेन का लाभ उठाएं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पटना और आरा से देवघर तक सीधी कनेक्टिविटी, रेलवे श्रावणी मेला के लिए 2 नई स्पेशल ट्रेनों का किया एलान