Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samrat Chaudhary : सम्राट चौधरी ने पहले ओडिशा के नए CM को दी बधाई, फिर कह दी ऐसी बात; तिलमिला जाएगी RJD-Congress

    Updated: Wed, 12 Jun 2024 07:58 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ओडिशा के नए सीएम मोहन चरण माझी को बधाई दी। इसके साथ उन्होंने ऐसा बयान दे दिया जिससे विपक्ष तिलमिला ...और पढ़ें

    बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी। फोटो- जागरण
    बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. तटीय राज्यों में भाजपा की सीटों में 500 प्रतिशत की हुई वृद्धि : सम्राट चौधरी
    2. तीन चुनावों में भाजपा का वोट शेयर भी करीब 17 प्रतिशत बढ़ा

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics News Hindi पहली बार ओडिशा में भाजपा की एकल बहुमत वाली सरकार बनने एवं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले आदिवासी नेता मोहन चरण माझी को प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है।

    उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तटीय राज्य आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और ओडिशा में मजबूत एंट्री की है। 2014 में इन तटीय राज्यों में भाजपा 6 सीटें ही जीत पाई थी। इस बार भाजपा ने इन राज्यों में कुल 36 सीटें हासिल की है।

    हम सब के लिए यह गर्व की बात है- सम्राट चौधरी

    सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने कहा कि भाजपा की सीटों में 500 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए तीन चुनावों में भाजपा का वोट शेयर भी करीब 17 प्रतिशत बढ़ा है।

    सम्राट चौधरी ने कहा कि मोहन चरण मांझी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। हम सब के लिए यह गर्व की बात है। यह पहली बार है, जब भारत के किसी तटीय राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री ने शपथ ली है।

    खबरें और भी

    इस बार ऐसा था भाजपा का परफॉरमेंस 

    Bihar News उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में वहां भाजपा को 147 में से 78 सीटें मिली हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में पार्टी सिर्फ 23 सीटें ही जीत पाई थी।

    वहीं, आंध्र प्रदेश में भाजपा, टीडीपी के साथ सरकार का हिस्सा होगी। आंध्र प्रदेश में भाजपा ने 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और उसे 8 सीटों पर जीत मिली। यह प्रधानमंत्री मोदी की देश व्यापी गारंटी व भरोसे का नतीजा है।

    यह भी पढ़ें-

    Jharkhand Politics : क्या मोहन झारखंड में भी कर पाएंगे कमाल? BJP ने विधानसभा चुनाव को लेकर खेला बड़ा दांव

    Rohini Acharya : 'चाचा आएंगे...', सिंगापुर जाते-जाते ये क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? बिहार पॉलिटिक्स में मची हलचल