Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samrat Chaudhary: इधर मानसून सत्र से तेजस्वी यादव गायब, उधर सम्राट चौधरी ने लालू के साथ कांग्रेस को भी खूब सुनाया

    Updated: Wed, 24 Jul 2024 08:23 PM (GMT+05:30)

    बिहार विधानसभा में मानसून सत्र चल रहा है। इसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नजर नहीं आ रहे हैं। इसको लेकर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी ...और पढ़ें

    सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को घेरा।
    सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को घेरा।

    HighLights

    1. मानसून सत्र छोड़ सैर कर रहे नेता प्रतिपक्ष : सम्राट चौधरी
    2. सम्राट चौधरी ने लालू यादव को लेकर भी दिया बयान
    3. महागठबंधन छात्र विरोधी और किसान विरोधी है- सम्राट

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र छोड़ गायब रहने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की कार्य प्रणाली पर प्रश्न खड़े किए हैं।

    भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में चौधरी ने कहा कि लालू यादव विनाश के लिए जाने जाते हैं। विधान मंडल में महत्वपूर्ण विधेयक पास किया गया। छात्रों का जीवन खराब नहीं हो इसके लिए कानून बन रहे थे, लेकिन नेता प्रतिपक्ष सदन छोड़ सैर कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि महागठबंधन के लोगों को इससे भी मतलब नहीं है। सही अर्थों में महागठबंधन छात्र विरोधी, किसान विरोधी और विकास विरोधी हैं। बिहार में अपराध का समर्थन राजद या महागठबंधन कर सकता है।

    प्रेसवार्ता में पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख, भाजपा प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलु , सूरज पांडेय, प्रभात मलाकार उपस्थित थे।

    सम्राट चौधरी ने किया बजट का जिक्र

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में भी बिहार जैसे आर्थिक रूप से कमजोर राज्य को बाढ़ से सुरक्षा के लिए 11,500 करोड़ रुपये दिए गए।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने बिहार जैसे गरीब राज्य को भरपूर सहयोग देने का काम किया।

    उन्होंने कहा कि केंद्र में जब भी एनडीए की सरकार रही है तब-तब बिहार को भरपूर सहयोग मिला है। विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस विकास विरोधी है। सबसे अधिक समय तक वह सत्ता में रही। अगर उसने विकास का काम किया होता तो दुनिया में हम आगे बढ़ गए होते।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Vidhan Parishad: कौन हैं प्रो. रामवचन राय? जो निर्विरोध बिहार विधान परिषद के उप-सभापति चुने गए

    अब विपक्ष ने पकड़ा विशेष राज्य का दर्जा देने का सुर, राबड़ी देवी ने RJD नेताओं के साथ मिलकर किया प्रदर्शन

    खबरें और भी