Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samrat Chaudhary: लालू-तेजस्वी और ED की 96 पेज की रिपोर्ट, सम्राट चौधरी बोले- अब इनको सजा मिलनी तय है

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 10:01 PM (IST)

    Bihar Politics News Hindi बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने और परिवार के ऊपर चल रहे ईडी केस को लेकर मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने ...और पढ़ें

    सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर किया पलटवार। फाइल फोटो
    सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर किया पलटवार। फाइल फोटो

    HighLights

    1. लालू परिवार के विरुद्ध ईडी ने कोर्ट में पेश किए 96 नए दस्तावेज : सम्राट चौधरी
    2. सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव को अदालत ने कई मामलों में सजा दी
    3. अभी लालू स्वास्थ्य कारणों के आधार पर जेल से बाहर हैं- सम्राट चौधरी

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics In Hindi उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के यह कहने पर कि ईडी का केस कोर्ट में टिकेगा नहीं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    उन्होंने कहा है कि जो अपराध किया है, उसे सजा जरूर मिलेगी। भारत की न्यायपालिका दबाव रहित और निष्पक्ष है। सम्राट ने कहा कि ईडी ने 96 नए दस्तावेज के जरिए कोर्ट में इतने पुख्ता प्रमाण दाखिल किया है कि आरोपितों को सजा मिलनी तय है।

    मुख्यमंत्री रहते एक हजार करोड़ रुपये के चारा घोटाला करने वाले लालू यादव को न्यायपालिका ने ही अनेक मामलों में सजा दी है।

    उन्होंने कहा कि अभी लालू स्वास्थ्य कारणों के आधार पर जेल से बाहर हैं। सजायाफ्ता होने के कारण ही लालू मुखिया तक का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। मगर आदतन भ्रष्टाचारी लालू ने रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन व हजारों करोड़ की बेनामी संपत्ति हासिल कर ली।

    ईडी ने लालू और तेजस्वी सहित 11 लोगों को आरोपी बनाया- सम्राट

    सम्राट चौधरी ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले ही कह दिया है कि भ्रष्टाचार करने वाला चाहे कोई भी हो, वह बचेगा नहीं। ईडी ने लालू और तेजस्वी सहित 11 लोगों को आरोपी बनाया है।

    उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि वे 52 बेनामी संपत्तियों और सैकड़ों भूखंडों, भवनों व फ्लैटों के मालिक कैसे बने? लालू परिवार के अनेक सदस्यों के नाम पटना सहित अन्य जगहों पर कई एकड़ जमीन का स्थानांतरण कैसे हुआ?

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    Samrat Chaudhary: 'तब भी कहा था और आज भी कह रहा हूं', BJP प्रदेश अध्यक्ष पद से हटते ही सम्राट चौधरी का रिएक्शन

    2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर BJP की हुई मीटिंग, सभी नेताओं को समझाया गया पूरा प्लान