विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पहले खुद बड़े हो जाएं...', राहुल गांधी पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्यों किया ऐसा तंज?

Published: Mon, 18 Mar 2024 06:10 PM (IST)

Samrat Chaudhary बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे के बीच सियासी माहौल गर्म है। इसी क्रम में सोमवार को सम्राट ...और पढ़ें

'पहले खुद बड़े हो जाएं...', राहुल गांधी पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्यों किया ऐसा तंज?
'पहले खुद बड़े हो जाएं...', राहुल गांधी पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्यों किया ऐसा तंज?

एएनआई, पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शक्ति वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए करारा तंज कसा है। उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत भी दी है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सम्राट ने भी राहुल को उनके बयान को लेकर घेरा है। सम्राट ने इसके साथ ही बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का एलान करने के बाद प्रतिक्रिया भी दी।

आजादी की चौथी पीढ़ी : सम्राट

सम्राट चौधरी ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी पहले खुद बड़े हो जाएं। आजादी की चौथी पीढ़ी वही हैं। 4 पीढ़ियों से इस देश को गुलाम बनाने और लूटने का प्रयास कर रहे हैं।

उनके दादा, परदादा, दादी या पिता जी हों जिसकी 4 पीढ़ियों ने देश पर राज किया हो उसे कोई नैतिक अधिकार नहीं है किसी से ये पूछने का।

प्रचार और नामांकन के सवाल का भी दिया जवाब

दरअसल, मीडिया ने सम्राट से राहुल गांधी के शक्ति वाले बयान पर सफाई देने को लेकर सवाल किया था। इसी क्रम में सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी पर तंज कसा।

वहीं, लोकसभा चुनाव की सीटों का एलान करने के बाद उन्होंने प्रचार अभियान और नामांकन भरने के सवाल का भी जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में यह भी शुरू हो जाएगा। बता दें कि राजग ने बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का एलान कर दिया है।

इसके अनुसार, भाजपा बिहार में 17 सीटों पर, जदयू 16 सीटों पर, लोजपा (आर) 5 सीटों पर, आरएलएम 1 सीट पर और हम पार्टी 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें

NDA से पत्ता साफ, अब क्या करेंगे पशुपति पारस? 3 दिन पहले ही बता दिया था पूरा प्लान

बिहार NDA में सीट शेयरिंग फाइनल: BJP को 17 और चिराग को 5, नीतीश की JDU को क्या मिला?

Tejashwi Yadav को इस लोकसभा सीट पर करना होगा गहन चिंतन, राजद नेताओं के Lalu को लिखे पत्र ने बढ़ा दी टेंशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।