Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: सम्राट का दावा- 'नीतीश से बेहतर मुख्यमंत्री तो...', बहुत हुआ, अब भाजपा किसी को कंधे पर बैठाने वाली नहीं

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 08:08 AM (IST)

    Bihar Politics भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर से लालू और नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। सम्राट चौधरी ने दावा किया कि भाजपा ...और पढ़ें

    Bihar: सम्राट चौधरी ने कहा- भाजपा अब किसी को कंधे पर बैठाने वाली नहीं
    Bihar: सम्राट चौधरी ने कहा- भाजपा अब किसी को कंधे पर बैठाने वाली नहीं

    HighLights

    1. भाजपा अब किसी को कंधे पर बैठाने वाली नहीं, 2025 में बनेगी भाजपा सरकार
    2. नीतीश और तेजस्वी की सरकार में बिहार में व्यापारी लगातार प्रताड़ित

    राज्य ब्यूरो, पटना : लगभग एकला चलो जैसा उद्घोष करते हुए सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा अब किसी को कंधे पर नहीं बैठाने वाली है।

    कर्पूरी ठाकुर को दो बार, लालू प्रसाद को एक बार और नीतीश कुमार को पांच बार कंधे पर बैठाकर भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन अब इस क्रम को बंद किया जा रहा है।

    जनभावना देखकर प्रतीत हो रहा कि 2025 में बिहार में भाजपा की ही सरकार बनेगी। इससे पहले उन्होंने मिलन समारोह में जदयू से जुड़े कई नेताओं-कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

    इन लोगों ने भाजपा की सदस्यता की ग्रहण

    भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में गया के विनोद दांगी, जिला पार्षद डॉ. ज्योति पासवान, पूर्व जिला पार्षद मुसाफिर पासवान, अलखदेव पासवान, संतोष कुशवाहा, जयंत कुशवाहा, अभय दांगी, शबनम सिंह तथा रमेश प्रसाद सिंह आदिक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

    सम्राट ने किसे बताया नीतीश कुमार से बेहतर मुख्यमंत्री?

    सम्राट ने बताया कि गया, औरंगाबाद और नवादा के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इन नए सदस्यों की शक्ति से तय है कि 2024 मे बिहार की सभी 40 सीटों पर भाजपा की विजय होगी।

    इसी के साथ उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा अपने मंडल अध्यक्ष को भी मुख्यमंत्री बना दे तो वह नीतीश कुमार से बेहतर सिद्ध होंगे। देश-दुनिया में नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा और लोकसभा के अगले चुनाव में जनता उन्हें ही विजय तिलक लगाएगी।

    व्यवसायियों के संघर्ष में सहभागी बनिए: चौधरी

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोमवार को वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता, सह-संयोजक महेश पंसारी, नितिन कुमार व कृष्णा राजगढ़िया और प्रभारी योगेंद्र शर्मा आदिक को दायित्व ग्रहण कराया।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि बिहार के व्यवसायियों को प्रकोष्ठ से जोड़ने का कम करें, उनकी समस्याओं को समझें और उनके साथ संघर्ष में सहभागी हों। जगन्नाथ ने अपने साथ दायित्व ग्रहण करने वालों को पांच पांडव बताया।

    कहा कि नीतीश और तेजस्वी की सरकार में बिहार में व्यापारी लगातार प्रताड़ित हो रहे हैं। वाणिज्य प्रकोष्ठ व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर आंदोलन करेगा। इसी के साथ उन्होंने व्यापारियों के हित के लिए व्यावसायिक आयोग के गठन की मांग की।

    यह भी पढ़ें - Bihar weather: पटना समेत इन 18 जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने बिजली गिरने की भी दी चेतावनी

    Patna News: मांगों पर अड़े पंच-सरपंच, CM नीतीश से लगाई गुहार; सुनवाई न होने पर देंगे सामूहिक त्यागपत्र