Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पारस छोड़ेंगे PM मोदी का साथ, कुशवाहा भी हो गए नाराज; NDA में फूट के सवाल पर क्या बोले सम्राट चौधरी?

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 11:00 PM (IST)

    एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है। वहीं चर्चा है कि उपेंद्र कुशवाहा भी एनडीए से नाराज ...और पढ़ें

    पारस छोड़ेंगे मोदी का साथ, कुशवाहा भी हो गए नाराज; NDA में फूट के सवाल पर क्या बोले सम्राट चौधरी?
    पारस छोड़ेंगे मोदी का साथ, कुशवाहा भी हो गए नाराज; NDA में फूट के सवाल पर क्या बोले सम्राट चौधरी?

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में राजग (NDA) पूरी तरह एकजुट है। सीट बंटवारे के बाद घटक दलों के कार्यकर्ता कमर कस कर मैदान में उतर चुके हैं। नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ राजग सभी 40 संसदीय क्षेत्रों में एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा और जीत प्राप्त करेगा।

    उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता पहले से ही राजग के पक्ष में वोट करने का मन बना चुकी है, क्योंकि उसे नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार में परिवारवादी, भ्रष्टाचारी इंडी गठबंधन का कोई अस्तित्व नहीं है। इंडी गठबंधन का यहां खाता भी नहीं खुलने वाला है। वह बिहार में जीरो पर आउट होगा।

    नीतीश कुमार जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं- राजीव रंजन

    जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने सोमवार को कहा कि जेपी की तरह ही नीतीश कुमार जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं। जेपी के दिखाए मार्ग पर चलने वाले नीतीश कुमार सबसे अग्रणी नेता हैं।

    राजीव रंजन ने कहा कि जिस प्रकार जेपी ने कांग्रेस के कुशासन व भ्रष्टाचार के प्रति संपूर्ण क्रांति का शंखनाद किया था उसी तरह नीतीश कुमार ने भी राजद कांग्रेस के जंगलराज के खिलाफ बिगुल फूंककर उसका खात्मा किया। अपने कार्यकाल मे नीतीश कुमार ने कई ऐसे काम किए हैं जिन्हें करने की हिम्मत राजद व कांग्रेस कभी नहीं दिखा पाए।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जेपी शोषितों, वंचितों, युवाओं और बेरोजगारों के हक की आवाज उठाते थे उसी राह पर चलते हुए नीतीश कुमार ने अति पिछड़े समाज व महिलाओं के अधिकार की आवाज उठाने वाले पहले मुख्यमंत्री बने।

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: NDA की अनदेखी पर महागठबंधन करेगा 'खेला'? पारस-कुशवाहा के आखिरी फैसले का इंतजार

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: पशुपति पारस देंगे मोदी कैबिनेट से इस्तीफा, महागठबंधन ने ऑफर कर दी इतनी सीटें