Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने में महिलाओं को कमान थामने की जदयू की सलाह, कहा- भाजपा की साजिश का भंडाफोड़ करने का आया वक्‍त

    Updated: Fri, 22 Dec 2023 09:25 AM (IST)

    मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आधी आबादी यानी कि महिलाओं को अब आगे आना होगा। यह कहना है जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का। उन्‍होंने गुरुवार ...और पढ़ें

    मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने में आधी आबादी की अग्रणी भूमिका : जदयू।
    मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने में आधी आबादी की अग्रणी भूमिका : जदयू।

    राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को महिला प्रकोष्ठ की परिचयात्मक बैठक हुई। इस दौरान जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आधी आबादी को अग्रणी भूमिका निभानी होगी। जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डा. भारती मेहता ने कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में महिलाएं सशक्त हुई हैं।

    महिलाएं हैं जदयू की आधार शक्ति

    जदयू प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में महिला जदयू का परिचयात्मक कार्यक्रम हुआ। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जदयू को महिलाओं का अथाह आशीर्वाद व समर्थन हासिल है इसलिए कोई ताकत चाहकर भी जदयू का नुकसान नहीं कर सकती है।

    उन्‍होंने आगे कहा, महिलाएं ही उनकी पार्टी की आधार शक्ति हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को सशक्त और सबल बनाने में अभूतपूर्व योगदान किया है। हमें 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना है। विगत 18 वर्षों में नीतीश कुमार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में जो काम किए हैं आज उसकी प्रशंसा दुनिया भर में होती है।

    महिला पदाधिकारी गांव-गांव जाकर करेंगी भाजपा का भंडाफोड़

    जदयू के प्रदेश कोषाध्यक्ष व विधान पार्षद ललन सर्राफ ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह सोच है कि एक तिहाई महिलाओं की संसदीय भागीदारी सुनिश्चित हो। महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा की साजिश का भंडाफोड़ करें।

    खबरें और भी

    महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डा. भारती मेहता ने कहा कि महिला प्रकोष्ठ द्वारा जाति आधारित गणना और उसके आधार पर बढ़ाए गए आरक्षण के दायरे को बूथ स्तर तक प्रचारित किया जाएगा। जल-जीवन-हरियाली अभियान को गति देने के लिए बैठक में 200 से अधिक पौधों का वितरण किया गया।

    इस कार्यक्रम मे पूर्व मंत्री रंजू गीता, प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास, पूर्व विधान पार्षद रोजिना नाजिश, किरण रंजन, प्रदेश प्रवक्ता अनुप्रिया सहित कई अन्य पदाधि्कारी भी मौजूद थीं।

    यह भी पढ़ें: सांसदों के निलंबन के खिलाफ INDIA का प्रदर्शन आज, पटना में आयकर गोलंबर से हिंदी भवन तक पैदल मार्च कर जताएंगे विरोध

    यह भी पढ़ें: I.N.D.I.A में खटपट के सवालों पर आया Lalu Yadav का रिएक्शन, 3 शब्दों में क्लियर कर दिया सबकुछ