Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पटना नगर निगम प्रशासन ने मानी सफाई कर्मियों की सारी मांगे, 14वें दिन हड़ताल समाप्त; अब 48 घंटे में हटेगा कचरा

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 09:23 AM (IST)

    पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल अब खत्म हो गई है। सफाईकर्मी अपनी तमाम मांगों को लेकर पिछले 14 दिन से हड़ताल पर थे। इस बीच महापौर सीता साहू और ...और पढ़ें

    निगम कर्मियों की हड़ताल समाप्त। फाइल फोटो
    निगम कर्मियों की हड़ताल समाप्त। फाइल फोटो

    HighLights

    1. 14 दिन चली हड़ताल, कचरे से हुई परेशानी
    2. अब पटना नगर निगम देगा स्वच्छता भोज

    जागरण संवाददाता, पटना। पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल 14वें दिन समाप्त हो गई। महापौर सीता साहू और नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दावा किया कि 48 घंटे में पूरे शहर को स्वच्छ बना दिया जाएगा। सभी जगह से कचरा हटा दिया जाएगा।

    स्वास्थ्य विभाग कचरे वाले स्थानों की सफाई कराने के बाद टेनिफॉक्स का छिड़काव कराएगा। इससे डेंगू का प्रकोप नियंत्रित होगा। फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव भी शुरू किया जाएगा। कचरा हटाने का काम शुरू हो गया है। नगर आयुक्त ने कहा कि सभी सफाई कर्मी परिवार के अंग हैं। इनपर कार्रवाई नहीं होगी।

    दो गुणा ताकत के साथ कार्य करेंगे कर्मी

    उन्होंने कहा कि दो गुणा ताकत के साथ सभी कर्मी कार्य करेंगे। पटना को गार्बेज फ्री सिटी का दर्जा दिलाने के लिए शहर को चकाचक रखना है। यूनियन के नेता भी आगे आएं। पटना नगर निगम स्वच्छता भोज देगा। आरब्लाक फ्लाइओवर के नीचे खेल ग्राउंड में पटना स्वच्छता लीग का आयोजन किया जाएगा।

    क्रिकेट और बैडमिंटन का आयोजन निगम अधिकारी और पार्षदों के बीच होगा। हमलोगों को सबके सहयोग से गार्बेज फ्री सिटी का प्रमाण पत्र ले लेना है।

    नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि अब आउटसोर्स कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी से कम मानदेय नहीं मिलेगा। नए सिरे से आउटसोर्स एजेंसी तय होगी। वित्त विभाग के पत्र के अनुसार आउटसोर्स एजेंसी को अलग तथा श्रमिकों को सीधे उनके खाते में राशि दी जाएगी।

    खबरें और भी

    संघर्ष के बाद दैनिक कर्मियों को मिला न्याय

    चंद्रप्रकाश पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि कि मानदेय में प्रतिवर्ष दो बार वृद्धि और आउटसोर्स कर्मियों को सीधे खाते में मानदेय के लिए वर्षो से संघर्ष चल रहा था।

    यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में EOU की जांच तेज, अलग-अलग टीमों को दी गई जिम्मेदारी

    निगम प्रशासन ने हमलोगों की सभी मांग मान ली है। सभी यूनियन पटना को गार्बेज फ्री सिटी के दर्जा दिलाने में सहयोग करेंगे। यहां समन्वय समिति के संयोजक नंदकिशोर दास, सह संयोजक मंगल पासवान आदि मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- Bihar Caste Census: सुशील मोदी ने CM नीतीश पर बोला हमला, सर्वे के व्यक्तिगत आंकड़े जारी करना कोर्ट की अवमानना