Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sudha Milk Price: बिहार में महंगा हुआ सुधा दूध, सोमवार से हर लीटर पर देने होंगे अधिक रुपये

    Updated: Thu, 21 May 2026 05:39 PM (IST)

    सुधा डेयरी ने बिहार में दूध की कीमतों में 2 तो किसी पर 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 25 मई 2026 से प्रभावी होगी। बढ़ती महंगाई और उत ...और पढ़ें

    सुधा डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी

    सुधा डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी

    HighLights

    1. सुधा दूध की कीमतों में 2-3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि।

    2. नई दरें 22 मई 2025 से होंगी लागू, लाखों परिवार प्रभावित।

    3. बढ़ती महंगाई और उत्पादन लागत को बताया गया कारण।

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में महंगाई के बीच आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है। सुधा डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। नई दरें 25 मई 2026 यानी सोमवार से लागू होंगी।

    अब उपभोक्ताओं को सुधा दूध खरीदने के लिए पहले से 2 तो किसी पर 3 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। कीमत बढ़ने का सीधा असर रोजाना दूध खरीदने वाले लाखों परिवारों पर पड़ेगा।

    सुधा गोल्ड से लेकर काऊ मिल्क तक महंगा

    नई दरों के मुताबिक सुधा गोल्ड फुल क्रीम दूध की कीमत 65 रुपये से बढ़ाकर 68 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं 54 रुपये में मिलने वाला सुधा शक्ति दूध अब 57 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

    इसके अलावा सुधा काऊ मिल्क के दाम भी बढ़ाए गए हैं। पहले 54 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला काऊ मिल्क अब 56 रुपये में मिलेगा। हालांकि राहत की बात यह है कि घी, दही, लस्सी और पेड़ा जैसे उत्पादों की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    कॉम्फेड ने महंगाई को बताया वजह

    बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड यानी कॉम्फेड ने दूध की कीमत बढ़ाने के पीछे बढ़ती महंगाई को जिम्मेदार बताया है। संस्था का कहना है कि उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही है।

    पशुचारा महंगा होने, ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने और वितरण लागत में इजाफे के कारण दूध के दाम बढ़ाना जरूरी हो गया था। कॉम्फेड का दावा है कि किसानों और डेयरी व्यवस्था को संतुलित रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।

    खबरें और भी

    अमूल और मदर डेयरी भी बढ़ा चुके हैं दाम

    सुधा से पहले अमूल डेयरी भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी है। अमूल ने अपने कई दूध उत्पादों के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए थे।

    अमूल गोल्ड, स्टैंडर्ड दूध, टी-स्पेशल, गाय के दूध और भैंस के दूध की कीमतों में इजाफा किया गया था। इससे पहले मदर डेयरी ने भी अपने उत्पाद महंगे किए थे।

    आम लोगों की रसोई पर बढ़ेगा असर

    दूध की कीमत बढ़ने से अब चाय, मिठाई और घरेलू रसोई का खर्च भी बढ़ सकता है। खासकर मध्यम वर्ग और रोजाना दूध खरीदने वाले परिवारों की जेब पर इसका असर साफ दिखाई देगा।

    महंगाई के इस दौर में लगातार बढ़ती खाद्य वस्तुओं की कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। अब लोगों को उम्मीद है कि सरकार और डेयरी कंपनियां आगे कीमतों को स्थिर रखने की दिशा में कदम उठाएंगी।

    यह भी पढ़ें- Milk Price Hike: पटना में महंगा हुआ Amul और Mother Dairy का दूध, अब कितने देने होंगे पैसे