Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब बार-बार आऊंगा... 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सनी देओल, बिहार में फिल्म बनाने का किया वादा

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 10:01 PM (IST)

    सनी देओल और करण देओल ने पटना से अपनी आगामी फिल्म 'बंटवारा 1947' का प्रमोशन शुरू किया। यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी और मां-बेटे के अटूट रिश्ते व मान ...और पढ़ें

    बेटे करण के साथ सनी। फोटो जागरण

    बेटे करण के साथ सनी। फोटो जागरण

    HighLights

    1. सनी देओल और करण देओल ने पटना में फिल्म प्रमोशन किया।

    2. 'बंटवारा 1947' में पहली बार साथ दिखेंगे पिता-पुत्र।

    3. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी, विभाजन पर आधारित।

    जागरण संवाददाता, पटना। आईनाक्स, सिटी सेंटर में रविवार को जैसे ही अभिनेता सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ पहुंचे, प्रशंसकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दोनों कलाकार अपनी आगामी फिल्म बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे। फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत उन्होंने पटना से की है। उन्होंने कहा, मैं पहली बार पटना आया हूं, अब बार-बार आता रहूंगा।

    जब उनसे पूछा गया कि क्या वह जानबूझकर देशभक्ति वाली फिल्मों का चुनाव करते हैं, तो सनी ने कहा, ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मैं सिर्फ देशभक्ति की फिल्में चुनता हूं। देशभक्ति तो हर भारतीय के भीतर होती है। मैं ऐसी कहानियों से जुड़ता हूं, जिनमें एक आम इंसान अपने अधिकार, अपने परिवार और अपने देश के लिए खड़ा होता है।

    फिल्म के संदेश पर उन्होंने कहा, फिल्म वही अच्छी होती है, जो सिनेमाघर से निकलने के बाद भी उसका नशा आपके मन में बना रहे, तभी समझिए कि फिल्म सफल हुई है।

    बिहार पर फिल्म बनाने के सवाल पर सनी देओल ने कहा कि सम्राट अशोक जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्व पर फिल्म बनाने की चाह लंबे समय से है। इस दिशा में जरूर प्रयास करेंगे।

    सनी देओल ने कहा कि पहली बार वह अपने बेटे करण देओल के साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं। करण देओल ने कहा कि पिता के साथ काम करना उनके लिए सीखने का अवसर रहा। बटवारा 1947 विभाजन की कहानी के साथ एक मां और बेटे के अटूट रिश्ते व मानवीय संवेदनाओं की कहानी भी है।

    फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। संगीत ए आर रहमान ने दिया है, जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मास्टरजी की गंदी बात: शिक्षिकाओं को अकेले में मिलने बुलाते, विरोध करने पर देते लोकल होने की धमकी