विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका पर अक्टूबर तक टला फैसला, CBI ने दी थी HC के फैसले को चुनौती

By Jagran NewsEdited By: Deepti Mishra
Published: Fri, 25 Aug 2023 01:36 PM (IST)

राजद सुप्रीमो लालू यादव को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल के लिए बड़ी राहत मिली है। लालू की जमानत ...और पढ़ें

लालू को फिलहाल बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका पर अक्टूबर तक टला फैसला। फाइल फोटो
लालू को फिलहाल बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका पर अक्टूबर तक टला फैसला। फाइल फोटो

 एएनआई, पटना/दिल्ली: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल के लिए बड़ी राहत मिल गई है। लालू की जमानत रद्द करने के लिए सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अक्टूबर में फैसला सुनाएगा।

चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव की जमानत के खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें याचिका रद्द करने की मांग की थी। सीबीआई की इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज यानी शुक्रवार को सुनवाई हुई थी। 

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि जमानत पर रिहाई के बाद उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई है। उन्होंने 40 महीने जेल में बिताए हैं। इस पर सीबीआई की ओर से एएसजी एसवी राजू ने कहा कि हाई कोर्ट से मिली जमानत का आदेश सही नहीं है। सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में 17 अक्टूबर को सुनवाई करेगी।

बता दें कि लालू यादव को चारा घोटाला मामले में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली हुई है। वह खराब स्वास्थ्य की वजह से जेल से बाहर आए हुए हैं। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला मामले में लालू यादव को बड़ी राहत भी दी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।