Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP को झटका! Sushil Modi नहीं कर पाएंगे चुनाव प्रचार, शिवानंद बोले- हमारी दुआएं उनके साथ...

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 06:54 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य प्रो. राम गोपाल यादव ले कहा कि सुशील मोदी जल्द स्वस्थ होंगे। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि सु ...और पढ़ें

    BJP को झटका! Sushil Modi नहीं कर पाएंगे चुनाव प्रचार, शिवानंद बोले- हमारी दुआएं उनके साथ...
    BJP को झटका! Sushil Modi नहीं कर पाएंगे चुनाव प्रचार, शिवानंद बोले- हमारी दुआएं उनके साथ...

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी इस बार लोकसभा चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। बुधवार को उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी।

    उन्होंने लिखा है- पिछले छह माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।

    मोदी के एक्स हैंडल पर खबर आते ही हजारों लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। समर्थकों-शुभचिंतकों ने कहा कि सुशील मोदी जुझारू हैं। उन्होंने संघर्ष से जीत हासिल की है। इस बीमारी से भी वह जीतेंगे।

    'हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं'

    समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य प्रो. राम गोपाल यादव ले कहा कि सुशील मोदी जल्द स्वस्थ होंगे। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि सुशील जुझारू हैं। बीमारी के समक्ष भी उनका जुझारूपन बना रहेगा। हमारी शुभकामनाएं और दुआएं उनके साथ हैं।

    उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ईश्वर से प्रार्थना है कि वे जल्द पूर्णतः स्वस्थ और सक्रिय हों, ताकि उनके अनुभव, समाज और शासन को लेकर उनकी गहरी समझ का लाभ मुझ जैसे पार्टी के अनगिनत कार्यकर्ताओं को सदैव मिलता रहे। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने आशा व्यक्त की है कि सुशील मोदी शीघ्र स्वस्थ्य होकर राज्य की सेवा करेंगे।

    ये भी पढ़ें- Pappu Yadav: पप्पू यादव ने Lalu Yadav के सामने रखी नई 'डील', अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस भी छोड़ देंगे

    ये भी पढ़ें- लालू की RJD को छोड़िये, BJP ने नीतीश की JDU में ही लगा दी सेंध; इस जिले में चला 'पलटी' मारने का 'खेल'

    खबरें और भी