Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sushil Modi ने खेल दिया OBC कार्ड! Lalu Yadav और Nitish Kumar को लेकर कह दी 'टेंशन' वाली बात

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 08:21 PM (IST)

    Sushil Modi बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने एक बार फिर ओबीसी कार्ड खेल दिया है। उन्होंने कहा है कि लालू यादव से हाथ मिलाने पर जदयू का अति पिछड़ ...और पढ़ें

    Sushil Modi ने खेल दिया OBC कार्ड! Lalu Yadav और Nitish Kumar को लेकर कह दी 'टेंशन' वाली बात
    Sushil Modi ने खेल दिया OBC कार्ड! Lalu Yadav और Nitish Kumar को लेकर कह दी 'टेंशन' वाली बात

    राज्य ब्यूरो, पटना। राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद ने अति पिछड़ा वर्ग को आरक्षण न देकर अपमानित किया था। बाद में नीतीश कुमार के राजद से हाथ मिलाने और तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित करने के कारण अति पिछड़ों ने जदयू और महागठबंधन से किनारा कर लिया। अति पिछड़ा जनाधार पूरी तरह भाजपा के साथ आ चुका है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर अति पिछड़ा वर्ग को सम्मान दिया और उसका विश्वास जीता। 2014 के संसदीय चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट दिया था। जदयू को केवल दो सीटें मिली थीं। 2024 में अतिपिछड़ा विरोधी जदयू जीरो पर आउट होगा।

    वॉल पेंटिंग कर भाजपा ने की चुनावी अभियान की शुरुआत

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोमवार को वॉल पेंटिंग कर लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान का शुभारंभ किया।शिवपुरी में रोड नबंर-2 स्थित रमा अपार्टमेंट की दीवारों पर उन्होंने पेंटिंग की। वॉल पेंटिंग के दौरान भाजपा के चुनाव चिह्न (कमल) के नीचे ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ लिखा गया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर पूरे देश को भरोसा है।

    प्रचार रथ को किया रवाना

    सम्राट चौधरी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सोमवार को कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह के प्रचार-प्रसार के लिए चार रथों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने 24 जनवरी को पूरे बिहार में समारोह के आयोजन का निर्णय लिया है। मुख्य आयोजन पटना के मिलर स्कूल परिसर में होगा। इसके साथ ही सभी जिला मुख्यालयों पर जननायक की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

    खबरें और भी

    मकर संक्रांति उदारता, दान और धर्म-परायणता का पर्व- सम्राट

    भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इसका आयोजन पार्टी के किसान मोर्चा ने किया। स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि मकर संक्रांति उदारता, दान और धर्म-परायणता का पर्व है। उन्होंने प्रदेश और देशवासियों को इस पावन पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में मिठास घोले, यही कामना है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने आयोजन को विशेष बताया। उसमें विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय सिन्हा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, नंदकिशोर यादव, संजीव चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

    कर्पूरी ठाकुर फाउंडेशन 23 को करेगा सहकर्मी सम्मान समारोह का आयोजन

    जननायक कर्पूरी ठाकुर फाउंडेशन के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. भीम सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को अत्यंत पिछड़ी जातियों के प्रमुख नेताओं की बैठक हुई। उसमें निर्णय लिया गया कि 23 जनवरी को कर्पूरी जयंती की पूर्व संध्या पर बीआईए हाल में "जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी सह सहकर्मी सम्मान समारोह" का आयोजन होगा। उसमें जननायक के साथ काम करने वाले नेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। भीम ने बताया कि यह आयोजन गैर-दलीय होगा। समारोह में किसी भी दल से जुड़े लोग भाग ले सकेंगे। शर्त यह कि उन्हें अपना वक्तव्य कर्पूरी ठाकुर तक ही सीमित रखना होगा।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: महागठबंधन में फूट के सवालों पर झल्ला गए Tejashwi Yadav, खोल दिया सीट शेयरिंग का अंदरूनी राज

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar के करीबी नेता कांग्रेस से नाराज? सीट शेयरिंग पर खुलकर कह दी अपने दिल की बात