यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'ललन सिंह जरूर कुछ गुल खिलाएंगे', Sushil Modi की ये भविष्यवाणी भी होगी सच? अलर्ट रहें नीतीश बाबू
बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने फिर से जदयू को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। सुशील मोदी ने कहा है कि ललन सिंह के इस्तीफे के बाद अब जदयू का टूटना तय ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। Sushil Modi On Nitish Kumar राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी कहना है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलकर जदयू को तोड़ने में लगे ललन सिंह को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाए जाने की उनकी भविष्यवाणी सप्ताह भर के भीतर सच हुई। हालांकि, यह खेल की शुरुआत है, अंत नहीं। जदयू का टूटना तय है।
उन्होंने कहा कि बिहार को भाजपा-मुक्त करने के बड़बोले दावे करने वाले को ही जदयू ने मुक्त कर दिया। जदयू के भीतर दो गुट बन चुके हैं। एक खेमा लालू-समर्थक है, जिसके 12 से ज्यादा विधायकों को ललन सिंह अपने पीछे खड़ा कर चुके थे। दूसरा गुट भाजपा के प्रति सद्भाव रखता है।
'ललन सिंह चुप बैठने वाले नहीं'
सुशील मोदी ने कहा कि अगर समय रहते ललन सिंह को नहीं हटाया गया होता, तो वे लालू के एजेंट के तौर पर काम करते हुए जदयू का राजद में विलय करा देते। वैसे ललन सिंह चुप बैठने वाले नहीं हैं। वे कुछ और गुल खिलाएंगे। जदयू को उनसे और सावधान रहना होगा।
वाणिज्य व नगर निकाय प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का भाजपा नेतृत्व ने किया सम्मान
बिहार भाजपा के वाणिज्य प्रकोष्ठ व नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान समारोह शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुआ। अपने संबोधन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने प्रखंडों तक वाणिज्य प्रकोष्ठ को सशक्त बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार में जो माफियाओं और अपराधियों का बोलबाला है। इसका सर्वाधिक दंश व्यवसायी वर्ग को है। बिहार विजय में व्यवसायी वर्ग व वाणिज्य प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
खबरें और भी
संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया ने भी सम्मान समारोह को संबोधित किया। अध्यक्षता वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. डा. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने की। नगर निकाय प्रकोष्ठ के सम्मान समारोह में भी सम्राट चौधरी ही मुख्य अतिथि रहे। प्रकोष्ठ के संयोजक संजय कुमार चंद्रवंशी (पूर्व महापौर) के नेतृत्व में समारोह संपन्न हुआ। समारोह में सभी निकाय प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।