Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कोई खेल नहीं चल रहा', जदयू में उलटफेर पर Tejashwi Yadav का क्लियर कट जवाब; बोले- मैं तो सूत्रों को खोज रहा हूं

    Updated: Fri, 29 Dec 2023 09:20 PM (IST)

    बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जदयू में जारी उथल-पुथल पर क्लियर कट जवाब दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि यहां न कोई खेल चल रह है न ही कोई ट ...और पढ़ें

    जदयू में उलटफेर पर Tejashwi Yadav का क्लियर कट जवाब; बोले- मैं तो सूत्रों को ढूंढ रहा हूं (फाइल फोटो)
    जदयू में उलटफेर पर Tejashwi Yadav का क्लियर कट जवाब; बोले- मैं तो सूत्रों को ढूंढ रहा हूं (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. नीतीश कुमार के जदयू अध्यक्ष बनने से मजबूत होगा हमारा गठबंधन : तेजस्वी
    2. नीतीश के एनडीए में शामिल होने पर बोले तेजस्वी- हम भी खोज रहे हैं उस सूत्र को

    राज्य ब्यूरो, पटना। Tejashwi Yadav On Nitish Kumar प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को जनता दल (यू) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पहले भी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। वापस उनके पास यह जिम्मेदारी आई है। अच्छा है हम दोनों मिलकर आने वाले चुनाव में भाजपा को हराएंगे।

    जदयू में उलटफेर के बाद शुक्रवार को पटना में मीडिया से तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के अध्यक्ष बनने से आईएनडीआईए और भी मजबूत होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आईएनडीआईए पूरी एकजुटता के साथ है। हमारे यहां न कोई खेल चल रह है न ही कोई टूट-फूट होने वाली है। भाजपा और इसके लोग केवल महौल बना रहे हैं, लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है।

    'हम तो सूत्र को खोज रहे हैं'

    एक सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ लोग सूत्रों के हवाले कुछ भी चलाते रहते हैं। हम भी बहुत दिनों से उस सूत्र को खोज रहे हैं। उन्होंने कहा जिसे जो चलाना है चलाते रहे ऐसा कुछ भी होने वाला नहीं है। उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा।

    विदेश दौरे के रद्द होने के सवाल पर तेजस्वी ने इससे इनकार किया और कहा कि ऐसी तो कोई जानकारी नहीं है। हम तो उसी काम में लगे हैं। अपना पासपोर्ट नवीकरण कराने के लिए आए हैं।

    नीतीश कुमार को दी बधाई

    राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और मृत्युंजय तिवारी ने भी नीतीश कुमार को बधाई दी और कहा कि जदयू में जो हुआ वह एक सामान्य प्रक्रिया है और सभी पार्टी में ऐसा होता है। नीतीश कुमार पहले भी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। इन दोनों नेताओं ने बिहार के गठबंधन में किसी प्रकार की टूट से इनकार किया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Lalan Singh साइड लाइन, Nitish Kumar अब फिर पलटेंगे? NDA में जाने के सवाल पर JDU का सीधा जवाब

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar का जदयू अध्यक्ष बनते ही बड़ा फैसला, Lalan Singh के साथ रिश्ते पर कह दी ये बात