यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sushil Modi News: सुशील मोदी ने लालू यादव पर लिखी थी ये किताब, अलग किस्म का था लगाव; चारों सदन में दे चुके हैं सेवाएं
बिहार की राजनीति में उप मुख्यमंत्री के रूप सर्वाधिक चर्चित रहे सुशील मोदी ने लालू यादव पर एक किताब लिखी और उन्हे पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के महासच ...और पढ़ें

रमण शुक्ला, पटना। Sushil Kumar Modi Death बिहार की राजनीति में उप मुख्यमंत्री के रूप में सर्वाधिक चर्चित रहे सुशील कुमार मोदी ने पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के महासचिव पद से लेकर चारों सदन का सदस्य बनने का गौरव प्राप्त किया। लालू प्रसाद यादव एवं नागमणि के बाद सुशील मोदी ऐसी तीसरी राजनीतिक हस्ती थे।
वे विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा एवं राज्यसभा के सदस्य रहे। छात्र राजनीति के समय से ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद से उनका अलग किस्म का ही लगाव था।
लालू लीला नाम से लिखी किताब
लालू पर उन्होंने ''लालू लीला'' नाम से किताब भी लिखी है। लालू और उनके बेटों पर उन्होंने बड़ा शोध किया था। सुशील मोदी 1990 में पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए। वह विधानसभा क्षेत्र पटना सेंट्रल था, जिसे अब कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र कहा जाता है।
साल 2004 में भागलपुर से चुने गए थे सांसद
वर्ष 2004 में वे भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। जब उन्हें 2005 में बिहार में भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुना गया तो उन्होंने लोकसभा से त्यागपत्र दे दिया और तभी बिहार विधान परिषद् के लिए चुने गए।
दूसरी बार वे 2012 में बिहार विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए। आठ दिसंबर, 2020 को लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई सीट को भरने के लिए उन्हें बिहार से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया था।
खबरें और भी
राम-लक्षमण की जोड़ी के रूप में जानी जाती थी सुशील और नीतीश की जोड़ी
सुशील मोदी लगभग 11 वर्षों तक नीतीश कुमार की सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे और इस जोड़ी को अक्सर बिहार के राजनीतिक हलकों में राम- लक्ष्मण की जोड़ी के रूप में जाना जाता था।
लालू यादव 1977 में लोकसभा, 1980 में विधानसभा, 1990 में विधान परिषद् और 2002 में राज्यसभा गए। उसी तरह पूर्व मंत्री नागमणि 1977 में विधानसभा, 2006 में विधान परिषद, 1995 में राज्यसभा और 1999 में लोकसभा के सदस्य बने।
ये भी पढ़ें-