Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में ट्रांसफर का पोर्टल खुलते ही एप्लीकेशन की रफ्तार तेज, 6000 से अधिक टीचरों ने भरा आवेदन

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 05:30 AM (GMT+05:30)

    स्थानांतरण के लिए बने नए पोर्टल पर 29 जुलाई से आवेदन शुरू हुए, जिसमें गुरुवार दोपहर तक छह हजार से अधिक शिक्षकों ने रुचि दिखाई। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. स्थानांतरण पोर्टल पर 6000 से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया।

    2. पहले चरण में समायोजन और म्युचुअल स्थानांतरण प्रक्रिया जारी।

    3. 5 अगस्त तक आवेदन, फिर समितियों की बैठकें होंगी।

    राज्य ब्यूरो, पटना। स्थानांतरण के लिए बनी नई पॉलिसी के तहत 29 जुलाई से आरंभ हुए पोर्टल पर आवेदनों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दोपहर तीन बजे तक छह हजार शिक्षकों ने अपने स्थानांतरण के लिए आवेदन पोर्टल पर सब्मिट कर दिए थे।

    पांच अगस्त को वह फाइनल संख्या मिल पाएगी कि कितनी संख्या में पहले चरण के स्थानांतरण के लिए शिक्षकों ने आवेदन किया है। पांच को पहले चरण के आवेदन की प्रक्रिया खत्म होनी है।

    गुरुवार तक पांच हजार शिक्षक आवेदन की प्रक्रिया में थे। इस हिसाब से 29 से 30 जुलाई को दोपहर तीन बजे तक 11 हजार लोगों के आवेदन स्थानांतरण के लिए पहुंचना लगभग तय था।

    पहले चरण के तहत स्थानांतरण के जो आवेदन लिए जा रहे वह समायोजन से संबंधित हैं। इस चरण में म्युचुअल स्थानांतरण की प्रक्रिया भी पूरी की जानी है।

    पहले चरण के तहत सात अगस्त से नौ सितंबर तक जिला, प्रमंडल एवं राज्य स्थापना समिति की बैठक होगी। इसके तहत समानुपातिकरण के तहत शिक्षकवार समायोजन की सूची आएगी।

    यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बिहार टीचर भर्ती का विज्ञापन, BPSC ने बताया पूरी तरह फर्जी