Video: तेज प्रताप के बंगले पर नया बवाल; नीतीश के मंत्री बोले– खंडहर छोड़ गए, फर्नीचर तक गायब
बिहार में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के खाली सरकारी बंगले को लेकर नया विवाद छिड़ गया है। नए आवंटी मंत्री लखेंद्र पासवान ने आरोप लगाया है कि बंगला जर ...और पढ़ें
HighLights
तेज प्रताप के खाली बंगले पर नया विवाद।
मंत्री लखेंद्र पासवान ने फर्नीचर गायब होने का आरोप लगाया।
बंगले का भगवा रंग में रंगरोगन राजनीतिक संकेत बना।
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar News: 26 स्ट्रैंड रोड स्थित सरकारी आवास खाली होने के बाद बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।
पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के इस बंगले से निकलते ही अब नए आवंटी और राज्य सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
मंत्री का कहना है कि यह बंगला रहने योग्य स्थिति में नहीं है और यहां से फर्नीचर से लेकर बिजली के सामान तक गायब हैं।

(बंगले की हालत देख नाराजगी जताते मंत्री।)
मंत्री लखेंद्र पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बंगला पूरी तरह जर्जर हालत में है। “यह भवन खंडहर जैसा हो गया है।
कुर्सी, टेबल, सोफा, एसी, बेड—कुछ भी मौजूद नहीं है। यहां तक कि बल्ब और तार भी उखाड़ लिए गए हैं। छत भी क्षतिग्रस्त है,” उन्होंने आरोप लगाया।

(छत की हो रही मरम्मत।)
कहां गए सोफा, कुर्सी और बल्ब
मंत्री ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता की सेवा के लिए जो फर्नीचर और सुविधाएं दी जाती हैं, वह सभी सरकारी संपत्ति होती हैं, जिन्हें आवास खाली करते समय यथास्थान छोड़ना होता है।
लखेंद्र पासवान ने सवाल उठाया कि यदि पूर्व विधायक द्वारा इन सुविधाओं की मांग की गई थी, तो वे सामान अब कहां गए।
इस पूरे मामले की जानकारी भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है और जांच की मांग की गई है। वहीं, बंगले का रंगरोगन भी शुरू हो गया है, जिसमें हरे रंग की जगह अब भगवा रंग दिखाई देने लगा है, जिसे राजनीतिक संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप यादव की विधायकी समाप्त होने के बाद सरकार ने उनसे यह आवास वापस लिया था। मकर संक्रांति के मौके पर इसी बंगले में आयोजित दही-चूड़ा भोज ने पहले ही राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा बटोरी थी।
अब बंगले की हालत और सामान गायब होने के आरोपों ने सत्ता और विपक्ष के बीच एक नया सियासी टकराव खड़ा कर दिया है।
