Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav यात्रा में व्यस्त, Tej Pratap Yadav ने भी खोला मोर्चा; सियासी दलों को दे डाला बड़ा संदेश

    By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 22 Feb 2024 12:01 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर व्यस्त हैं। इधर उनके भाई तेज प्रताप यादव भी चुनाव को लेकर पूरी तरह ...और पढ़ें

    राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव
    राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव

    HighLights

    1. जनता का आशीर्वाद यूँ ही नहीं मिल जाता- तेज प्रताप यादव
    2. तेज प्रताप ने एनडीए सरकार पर हमला बोला

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News In Hindi लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में इन दिनों सियासी हलचल तेज है। चुनाव प्रचार को लेकर राहुल गांधी की तर्ज तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी अपनी यात्रा शुरू कर दी। इसके तहत, वह बिहार में तमाम जगहों पर जाकर लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इन दिनों तेजस्वी यादव अपनी इस यात्रा को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं।

    उधर, उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि जनता का आशीर्वाद यूँ ही नहीं मिल जाता है, जनता के विश्वास पर खरा उतरना पड़ता है। इस पोस्ट से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेज प्रताप ने एनडीए सरकार पर हमला बोला है।  

    मोतिहारी और पश्चिम चंपारण पहुंचे थे तेजस्वी यादव

    गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने बुधवार को जन विश्वास यात्रा के तहत मोतिहारी और पश्चिम चंपारण के लौरिया में आयोजित सभाओं को संबोधित किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा भंग कर एक साथ लोकसभा और विधानसभा का चुनाव कराना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि बात-बात में चुनाव। क्या चुनाव मजाक है? पांच साल के लिए चुनाव हुआ है। पांच साल सरकार चलनी चाहिए। चुनौती देता हूं, अगर विधानसभा भंग हुआ तो दोनों को हराएंगे। ये लोग भगवान जी की बात करते हैं। वे भी तभी खुश होंगे, जब जनता खुश रहेगी। हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने वालों को सबक सिखाना है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    बिहार में एक और BPSC टीचर का पकड़ौआ विवाह, प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद जबरन कराया निकाह

    Bihar Crime: 22 वर्षों तक सजा काटने के बाद भी नहीं तोड़ा अपराध की दुनिया से नाता, STF ने कुख्यात शिव गोप को दबोचा