'बिहार में जाति के नाम पर फर्जी एनकाउंटर, बड़ी मछलियों को बचाने का प्रयास'; भरत तिवारी केस में तेजस्वी का बयान
तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए फर्जी मुठभेड़ कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने भोजपुर के भरत तिवारी मामले में निष्प ...और पढ़ें

तेजस्वी यादव। फाइल फोटो
राज्य ब्यूरो, पटना। विपक्ष के नेता व राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि राज्य सरकार असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए फर्जी मुठभेड़ करा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास और उनकी सुरक्षा के मामले को उठा रही है।
टेंडर माफिया रिशुश्री के मामले से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में बड़ी मछलियों को बचाने का प्रयास चल रहा है। यह कम से कम 20 से 25 हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का मामला है। इसमें बड़े लोग शामिल हैं।
जाति के नाम पर फर्जी एनकाउंटर
शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि भोजपुर के शाहपुर में भरत तिवारी का फर्जी मुठभेड़ किया गया है। इससे पहले भी जाति देख कर कई फर्जी मुठभेड़ हुए हैं। पुलिस स्टेशन के अंदर भी कई लोगों को मार दिया गया है। इन मामलों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को माफी मांगनी चाहिए।
उन्हें बताना चाहिए कि एक तरफ वह जांच कराने की बात कर रहे हैं, तो दूसरी ओर भरत तिवारी के माता-पिता और गांव वालों पर FIR दर्ज करवा रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि गरीबों के घरों और झोपड़ियों को तोड़ा जा रहा है।
खबरें और भी
CBI जांच की मांग
उन्होंने कहा, "हम पहले भी कह चुके हैं कि यह सरकार कोई काम नहीं करेगी। फर्जी एनकाउंटर होंगे, शहरों और संस्थानों के नाम बदल दिए जाएंगे। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सीबीआई जांच होनी चाहिए। दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि महिलाओं को दस हजार देने के बाद बिहार सरकार उन्हें बाकी के एक लाख 90 हजार रुपये नहीं दे रही है। तेजस्वी ने नीट-यूजी परीक्षार्थियों को शुभकानाएं दी।
संवाददाता सम्मेलन में राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रवक्ता एजाज अहमद, बंटू सिंह, सारिका पासवान सहित पार्टी के अन्य नेता उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- भरत तिवारी के परिजनों से मिले आरके सिंह, पीड़ित परिवार पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग की
यह भी पढ़ें- 'सिस्टम पर सवाल उठाना क्या गुनाह है?' भरत भूषण एनकाउंटर मामले पर परिजनों से मिलकर बोले सांसद पप्पू यादव