यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
I.N.D.I.A की बैठक से पहले तेजस्वी का वार, बोले- सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए हम एकसाथ
बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को आईएनडीआईए की मुंबई में होने वाली बैठक से पहले विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने ...और पढ़ें

HighLights
- आईएनडीआईए की बैठक से पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हमलावर
- आईएनडीआईए की बैठक में शामिल होने के लिए आज मुंबई रवाना होंगे नीतीश कुमार
एएनआई, मुंबई/पटना। आईएनडीआईए की बैठक से पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Bihar Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav) ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती को लेकर भी निशाना साधा है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को बैठक से पहले कहा कि हम (विपक्षी दल) सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए एक साथ आए हैं।
उन्होंने कहा कि देश की जनता चाहती थी कि हम इस गठबंधन को बनाने का काम करें... हर कोई जानता है कि पीएम चुनने की प्रक्रिया क्या होती है।
तेजस्वी ने कहा कि सांसद अपना नेता चुनेंगे। (आईएनडीआईए के पीएम) पीएम मोदी (PM Modi) से अधिक ईमानदार होंगे और लोगों के प्रति वफादार होंगे।
गैस सिलेंडर की कीमत घटाना एक चुनावी स्टंट : तेजस्वी
बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मीडिया से बात करते हुए एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) में कटौती को लेकर भी निशाना साधा।
उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि अगर हम आपकी जेब से 5,000 रुपये लेकर 200 रुपये वापस कर दें तो फायदा हुआ या नुकसान हुआ?
तेजस्वी ने कहा कि देश के लोग यह जानते हैं और वे (केंद्र सरकार) आगामी राज्य चुनावों के मद्देनजर ऐसा कर रहे हैं। यह एक चुनावी स्टंट है।
संयुक्त बैठक के नतीजे का इंतजार करना चाहिए : मनोज झा
इधर, दिल्ली में गठबंधन की बैठक पर राज्यसभा सांसद और राजद नेता मनोज झा (Manoj Jha) ने कहा कि मुंबई में बैठक के बाद हमारे पास एक ठोस आधार और एक रोडमैप होगा।
उन्होंने कहा कि इसके बाद हम कह सकेंगे कि हम इस देश को वापस पटरी पर ला रहे हैं। हर पार्टी अपने नेता को शीर्ष पर (पीएम पद) देखना चाहती है, लेकिन सभी को संयुक्त बैठक के नतीजे का इंतजार करना चाहिए।
आज दोपहर 2 बजे मुंबई जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
आईएनडीआईए की होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) 31 अगस्त को मुंबई जाएंगे। वे दोपहर 2 बजे सेवा विमान से मुंबई के लिए रवाना होंगे।
खबरें और भी
उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) एवं जल संसाधन और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा (Sanjay Kumar Jha) भी जाएंगे।