Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बोले- इनके भ्रष्टाचार की जड़ें जितनी गहरीं; पुल के पिलर उतने ही सतही

    Updated: Fri, 27 Sep 2024 03:12 PM (IST)

    Tejashwi Yadav बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने शुक्रवार को एक ट्वीट ...और पढ़ें

    नेता प्रतिपक्ष बोले, भ्रष्टाचार की जड़ें जितनी गहरी, पुल के पिलर उतने ही सतही
    नेता प्रतिपक्ष बोले, भ्रष्टाचार की जड़ें जितनी गहरी, पुल के पिलर उतने ही सतही

    HighLights

    1. भागलपुर में पुल धवस्त होने पर नेता प्रतिपक्ष ने फिर सरकार को घेरा
    2. इससे पहले प्रदेश में बढ़ते अपराध पर साधा था सरकार पर निशाना

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में बरसात के बीच दर्जनों पुल ध्वस्त हो चुके हैं। जिसे लेकर बिहार का विपक्ष लगातार राज्य की नीतीश सरकार पर हमलावर है। इस बीच भागलपुर में एक पुल और ध्वस्त हो गया।

    जिसके बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सरकार को घेरा और कहा कि बिहार में नीतीश सरकार के भ्रष्टाचार की जड़ें जितनी गहरी, पुल के पिलर उतने ही सतही।

    दुबई में छुट्टियां मना रहे तेजस्वी

    तेजस्वी यादव इन दिनों परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं, लेकिन इन्हीं छुट्टियों के बीच वे सरकार पर हमला करने का कोई मौका भी नहीं छोड़ रहे।

    गुरुवार को उन्होंने बिहार में आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया था। अब उन्होंने पुल ध्वस्त होने की घटना को लेकर नीतीश सरकार के खिलाफ तेवर दिखाए हैं।

    उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी के शासन में भ्रष्टाचार की जड़ें जितनी गहरी हैं, पुल के पिलर उतने ही सतही। इसलिए विगत 2-3 महीनों में ही हजारों करोड़ की लागत से निर्मित एवं निर्माणाधीन सैकड़ों पुल-पुलिया और मेगा ब्रिज भरभराकर गिर चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि बावजूद मजाल है आपने मुख्यमंत्री का इन गिरते पुलों के भ्रष्टाचार पर कभी कोई बयान सुना हो अथवा उन्होंने बड़ी भ्रष्टाचार रूपी व्हेल मछली पर कभी कोई कार्रवाई की हो? आखिर करेंगे भी कैसे? उन छोटी मचलती मछलियों को खिला-पिलाकर व्हेल उन्होंने ही बनाया है।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: 'राम नाम सत्य है...', दुबई में बैठे तेजस्वी ने नीतीश कुमार की बढ़ाई टेंशन

    Bihar Politics: तेजस्वी यादव पर बरसे BJP प्रवक्ता, कहा- 10वीं फेल आदमी समीक्षा बैठक के मायने नहीं समझ सकता

    खबरें और भी