महिला आरक्षण पर तेजस्वी यादव का हमला; BJP को दी खुली चुनौती- आंकड़े जारी करो
राजद नेता तेजस्वी यादव ने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने भाजपा को महिला विरोधी बताते हुए राजद के महिला प्रत ...और पढ़ें
HighLights
तेजस्वी यादव ने महिला आरक्षण पर भाजपा को घेरा।
राजद ने लोकसभा चुनाव में 29% महिलाओं को टिकट दिया।
भाजपा-जदयू ने बिहार से कोई महिला केंद्रीय मंत्री नहीं बनाई।
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: राजद के कार्यकारी अध्यक्ष व बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि कट्टर महिला विरोधी, पाखंडी, ढोंगी और झूठे भाजपाई आँख खोल इस सच्चाई को स्वीकार करें तथा अपने तुलनात्मक आंकड़े जारी करे।
बिहार की एकमात्र महिला सीएम भी राजद की
लोकसभा चुनाव-𝟐𝟎𝟐𝟒 में 𝐑𝐉𝐃 ने बिहार में सबसे अधिक 𝟐𝟗 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया। पार्टी की 25 प्रतिशत लोकसभा सांसद महिला हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भी राजद ने ही सबसे अधिक 17 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया था। बिहार विधानपरिषद में भी दलों में सबसे अधिक महिलाओं का प्रतिनिधित्व 21.4 प्रतिशत राजद का है।
30 वर्षों में बिहार की एकमात्र केंद्रीय मंत्री भी राजद से
तेजस्वी ने कहा कि अब तक बिहार की प्रथम और अंतिम महिला मुख्यमंत्री भी राजद से ही है। विगत 𝟑𝟎 वर्षों में बिहार से भारत सरकार में अंतिम महिला केंद्रीय मंत्री भी राजद से ही रही है।
महिला विरोधी भाजपा-जदयू ने तो आज तक 75 वर्षों में बिहार के इतिहास में बिहार से एक भी महिला को केंद्रीय मंत्री/मुख्यमंत्री नहीं बनाया है और ये नकली पाखंडी लोग महिला उत्थान की बात करते है?
इधर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत एनडीए से जुड़ी महिला नेताओं ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष पर हमला बोला है। इसे महिलाओं का अपमान करार दिया है।
बहरहाल महिला आरक्षण के मुद्दे पर राज्य की सियासत गर्म है। इसको लेकर आने वाले समय में आंदोलन भी किया जाएगा।