Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'प्रत‍िज्ञा पूर्ण करने पर बधाई'; ‘Selected CM’ कहकर तेजस्वी का तंज, सम्राट चौधरी को बधाई में छिपा हमला

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 01:27 PM (IST)

    तेजस्वी यादव ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी, लेकिन साथ ही तीखे सवाल भी उठाए। उन्होंने चौधरी को 'सेलेक्टेड मुख्यमंत्री' बताते हुए न ...और पढ़ें

    HighLights

    1. तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को 'सेलेक्टेड मुख्यमंत्री' कहकर तंज कसा।

    2. बिहार के विकास, शिक्षा, रोजगार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।

    3. नए मुख्यमंत्री से बिहार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग।

    राज्य ब्यूरो, पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी को जहां एक ओर बधाइयों का सिलसिला जारी है, वहीं विपक्ष ने तंज के जरिए सियासी हमला भी तेज कर दिया है।

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सम्राट चौधरी को बधाई तो दी, लेकिन अपने संदेश में कई तीखे सवाल भी खड़े किए।

    तेजस्वी यादव ने लिखा कि सम्राट चौधरी को “इलेक्टेड मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की प्रतिज्ञा पूरी करने और 'सेलेक्टेड मुख्यमंत्री बनने' पर बधाई। 

    21 वर्षों के शासनकाल में भी बिहार पीछे

    उन्होंने आगे एनडीए सरकार के पिछले कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि 21 वर्षों के शासन के बावजूद बिहार नीति आयोग के अधिकांश मानकों और सतत विकास सूचकांकों में राष्ट्रीय औसत से पीछे है।

    शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था, रोजगार, निवेश और पलायन जैसे मुद्दों को उठाते हुए उन्होंने नई सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए।

    बिहार के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत

    तेजस्वी यादव ने अपने संदेश में यह भी कहा कि नए मुख्यमंत्री को इस 'कड़वे सच' से अवगत रहना होगा और बिहार के विकास के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।

    साथ ही उन्होंने 'बाहरी निर्देशों' के मुद्दे को उठाकर केंद्र-राज्य संबंधों पर भी परोक्ष टिप्पणी की। तेजस्‍वी ने सम्राट चौधरी को प्रादुर्भाव से समाजवादी भी बताया है। 

    इससे पूर्व भी तेजस्‍वी यादव ने बिहार के सत्‍ता परिवर्तन पर कटाक्ष किया था। उन्‍होंने कहा कि अब बिहार की सरकार गुजरात से चलेगी। जो दो लोग चाहेंगे वही होगा। 

    इसके साथ ही बिहार की कानून व्‍यवस्‍था, रोजगार, शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य आदि के मुद्दे पर भी उन्‍होंने सरकार पर जोरदार हमला बोला था। 

    यह भी पढ़ें- सम्राट बने CM, पर ‘पुराना मॉडल’ रहेगा जारी; शाह-राजनाथ और नीतीश के मैसेज में छिपा बड़ा सियासी संकेत

    यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी ने संभाली बिहार की कमान; सहयोगी से सरताज बनी BJP, 20 साल बाद बदला पावर सेंटर